चक्रधरपुर पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल, चोरी के जेवरात बरामद

Updated:
विज्ञापन
चक्रधरपुर पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल, चोरी के जेवरात बरामद | Prabhat Khabar Network

चक्रधरपुर पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल, चोरी के जेवरात बरामद | Prabhat Khabar Network

चक्रधरपुर पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल, चोरी के जेवरात बरामद

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पुलिस ने घर में चोरी की दो घटनाओं का सफल उद्भेदन करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने के आभूषण भी बरामद किए गए हैं. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

सोने की चेन, अंगूठी सहित अन्य कीमती सामान चोरी

शनिवार शाम को चक्रधरपुर थाना परिसर में डॉ सैयद मुस्तफा हाशमी ने बताया कि 30 जून 2026 को पुरानाबस्ती निवासी बासुदेव प्रधान ने चक्रधरपुर थाना में अपने घर में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोर घर में घुसकर सोने की चेन, सोने की अंगूठी सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए थे.

इस मामले में चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 73/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331 एवं 305 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ सैयद मुस्तफा हाशमी के निर्देशन तथा थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलित किए, गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय किया और लगातार छापेमारी अभियान चलाया.

पुलिस की गिरफ्त में दो चोर

जांच के दौरान पुलिस ने पुरानाबस्ती निवासी साकेत रजक (25 वर्ष) तथा कुम्भाटोली निवासी मंगरा मुंडा (24 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 72/2026 (23 जून 2026) की चोरी की घटना में भी शामिल थे.

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने जैसी एक गले की चेन तथा सोने जैसी दो टूटी हुई चूड़ियां बरामद की हैं. पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पूर्व में भी चोरी की घटना में आरोपी है साकेत रजक

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी साकेत रजक के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं. वहीं मंगरा मुंडा का भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से चोरी के मामलों में प्राथमिकी दर्ज है.

इस कार्रवाई में सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ सैयद मुस्तफा हाशमी, थाना प्रभारी अवधेश कुमार, राम प्रताप सिंह, सुनील कुमार पाण्डेय, बिरबल चौबे, दिलीप कुमार सहित चक्रधरपुर थाना के सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.


विज्ञापन
रवि शंकर मोहंती

लेखक के बारे में

By रवि शंकर मोहंती

रवि शंकर मोहंती तकरीबन 18 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में एमए किया है. ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में इनकी पकड़ अच्छी है. डिजिटल जर्नलिज्म में नौ साल का अनुभल है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola