पीपल की विशाल टहनी गिरने से बिजली पोल, ट्रांसफार्मर और मकान क्षतिग्रस्त, 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

टूटी हुई टहनी
पीपल की विशाल टहनी गिरने से बिजली पोल, ट्रांसफार्मर और मकान क्षतिग्रस्त, 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप
प्रतिनिधि, चक्रधरपुर
चक्रधरपुर के टाउन काली मंदिर के पीछे शनिवार शाम करीब सात बजे पीपल के पेड़ की विशाल टहनी अचानक टूटकर गिर गई. हादसे में बिजली का पोल, विद्युत तार, ट्रांसफार्मर तथा एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को पिछले 24 घंटे से बिजली नहीं मिल रही है.
सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ की टहनी हटाने के साथ क्षतिग्रस्त पोल एवं तारों की मरम्मत का कार्य शुरू किया. विभाग के कर्मी बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने में जुटे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक टहनी गिरने से तेज आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए. राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रवि शंकर मोहंती
रवि शंकर मोहंती तकरीबन 18 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में एमए किया है. ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में इनकी पकड़ अच्छी है. डिजिटल जर्नलिज्म में नौ साल का अनुभल है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










