'Delulu' से 'Sigma' तक, जंतर-मंतर से Instagram तक क्यों छाए हैं ये Gen Z Slangs? जानें इनका मतलब

जेन जी स्लैंग्स, सांकेतिक तस्वीर
आजकल सोशल मीडिया से लेकर जंतर-मंतर के छात्र प्रदर्शन तक Gen Z Slangs की खूब चर्चा हो रही है. Delulu, Sigma, Aura, Rizz जैसे शब्द तेजी से वायरल हैं. अगर आप भी इनका मतलब नहीं जानते, तो यहां आसान भाषा में हर वायरल स्लैंग का अर्थ जानिए.
Gen Z Slangs: आजकल सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए अगर आपको "Aura", "Delulu", "Cooked", "Crashout", "Pookie" या "Bruh" जैसे शब्द बार-बार सुनाई दे रहे हैं, तो समझ जाइए कि आप Gen Z की दुनिया में एंट्री कर चुके हैं. ये सिर्फ मजाक या इंटरनेट ट्रेंड नहीं, बल्कि नई पीढ़ी की अपनी अलग भाषा बन चुके हैं. हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए छात्र आंदोलन के दौरान भी पोस्टर्स, मीम्स और नारों में Gen Z स्लैंग्स की भरमार देखने को मिली. गंभीर मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए भी युवाओं ने हास्य, मीम कल्चर और वायरल स्लैंग्स का इस्तेमाल किया, जिससे ये शब्द पहले से कहीं ज्यादा चर्चा में आ गए. ऐसे में आइए जानते हैं उन Gen Z स्लैंग्स का मतलब, जिन्हें आज की युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रही है.
क्या हैं Gen Z Slangs?
Gen Z Slangs ऐसे नए शब्द या एक्सप्रेशन हैं, जिन्हें मुख्य रूप से 1997 से 2012 के बीच जन्मी पीढ़ी यानी Gen Z सोशल मीडिया, मीम्स और इंटरनेट कल्चर के जरिए इस्तेमाल करती है. इन शब्दों के जरिए युवा कम शब्दों में अपनी भावनाएं, मजाक, तारीफ या नाराजगी जाहिर करते हैं.
कुछ Gen X Slang और उनके मतलब
| Gen Z Slang | मतलब (Meaning) |
| Delulu | हकीकत से दूर किसी कल्पना या उम्मीद में रहना |
| Aura | किसी व्यक्ति का कॉन्फिडेंस, पर्सनैलिटी या प्रभावशाली मौजूदगी |
| Crash Out | गुस्से, तनाव या निराशा में अपना आपा खो देना |
| Brainrot | किसी मीम, गाने, ट्रेंड या कंटेंट का दिमाग पर हावी हो जाना |
| Sigma | ऐसा व्यक्ति जो अपने नियमों पर चलता है और दूसरों की परवाह नहीं करता |
| Cooked | बुरी तरह मुश्किल में फंस जाना या स्थिति का बिगड़ जाना |
| NPC | ऐसा व्यक्ति जो बिना सोचे-समझे एक जैसी बातें या हरकतें करता रहे |
| Rizz | अपनी बातों या पर्सनैलिटी से किसी को इंप्रेस करने की कला |
| Mid | कोई चीज जो बस औसत हो, न बहुत अच्छी न बहुत खराब |
| Ate / Ate That | किसी ने बहुत शानदार काम किया या बेहतरीन प्रदर्शन किया |
| No Cap | सच कह रहा हूं, इसमें कोई झूठ नहीं है |
| Cap | झूठ बोलना या बढ़ा-चढ़ाकर बात करना |
| Slay | किसी काम को बेहद शानदार तरीके से करना |
| GOAT | अपने क्षेत्र का सबसे बेहतरीन व्यक्ति (Greatest Of All Time) |
| Sus | संदिग्ध या शक पैदा करने वाला |
| Lowkey | चुपचाप या हल्के तरीके से, बिना ज्यादा दिखावा किए |
| Highkey | खुलकर या पूरी तरह से |
| Flex | अपनी उपलब्धि, पैसा या किसी चीज का दिखावा करना |
| Bet | ठीक है, पक्का या डील |
| Ghosting | बिना बताए अचानक किसी से बात करना बंद कर देना |
| Touch Grass | इंटरनेट से बाहर निकलकर असली जिंदगी पर ध्यान देने की सलाह देना |
| POV | किसी खास नजरिए या स्थिति को दिखाना (Point of View) |
| It's Giving… | किसी चीज से खास तरह का एहसास या वाइब आना |
| Main Character Energy | खुद को कहानी के मुख्य किरदार जैसा महसूस करना या वैसा आत्मविश्वास दिखाना |
| Lore | किसी व्यक्ति या घटना से जुड़ी पुरानी या दिलचस्प बैकस्टोरी |
| Core | किसी खास एस्थेटिक या स्टाइल को दिखाने के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द (जैसे Cottagecore, Clean Girl Core) |
| IYKYK | अगर आप जानते हैं, तो जानते हैं (If You Know, You Know) |
| Delusional Confidence | बिना वजह भी खुद पर पूरा भरोसा रखना, अक्सर मजाकिया अंदाज में |
| Ratioed | सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट या कमेंट को उससे ज्यादा विरोध या आलोचना मिलना |
| Cook | किसी काम को शानदार तरीके से करना ("Let him cook" = उसे अपना काम करने दो) |
| Locked In | किसी काम पर पूरी तरह फोकस होना |
यह भी पढ़ें: PM मोदी के वायरल कैमरा एंगल जैसी गलती न दोहराएं, मम्मी-पापा को ऐसे दें परफेक्ट फोटो लेने की ट्रेनिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










