ePaper

साउथ बिहार एक्सप्रेस से मोकामा जा रहे यात्री की ट्रेन में मौत

Updated at : 24 May 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
Chakradharpur News Passenger Going to Mokama Dead in South Bihar Express

ओवरब्रिज की सीढ़ी पर जांच करते रेलवे अस्पताल के डॉक्टर. फोटो : प्रभात खबर

Chakradharpur News: मूल रूप से बिहार के खगड़िया के मोकामा के रहने वाले श्रवण कुमार चांपा के कुलीपोट्टा बस्ती में रहकर मुंशी का काम करते थे. पिछले 17 मई को वह घर में किसी वजह से गिर गये थे. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए जांजगीर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान उनके स्वास्थ्य में कोई परिवर्तन नहीं दिखाई देने के कारण वे शनिवार को साउथ बिहार एक्सप्रेस से अपने पैतृक गांव मोकामा ले जा रहे थे. इसी दौरान यह घटना घटी.

विज्ञापन

Chakradharpur News| चक्रधरपुर (पश्चिमी सिंहभूम) : साउथ बिहार एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. वह चांपा से मोकामा जा रहे थे. उनके शव को चक्रधरपुर स्टेशन पर उतारा गया. दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामान्य कोच में अपने बेटे और समधी के साथ चांपा से मोकामा जा रहे श्रवण कुमार (60) की पोसैता और गोइलकेरा के बीच मौत हो गयी. इस बात की जानकारी उनके बेटे और समधी ने ट्रेन चालक को दी.

रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

इसके बाद इसकी जानकारी चक्रधरपुर स्टेशन मास्टर और रेलवे अस्पताल को दी गयी. ट्रेन 7:15 बजे चक्रधरपुर स्टेशन पर पहुंची, तो जीआरपी, रेलवे अस्पताल की डॉ नंदिनी और स्टेशन मास्टर की उपस्थिति में श्रवण कुमार के शव को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर उतारा गया. जांच के बाद डॉक्टर ने श्रवण कुमार को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कुलपोट्टा बस्ती में मुंशी का काम करते थे मृतक

मूल रूप से बिहार के खगड़िया के मोकामा के रहने वाले श्रवण कुमार चांपा के कुलीपोट्टा बस्ती में रहकर मुंशी का काम करते थे. पिछले 17 मई को वह घर में किसी वजह से गिर गये थे. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए जांजगीर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान उनके स्वास्थ्य में कोई परिवर्तन नहीं दिखाई देने के कारण वे शनिवार को साउथ बिहार एक्सप्रेस से अपने पैतृक गांव मोकामा ले जा रहे थे. इसी दौरान यह घटना घटी. परिजनों ने कहा कि शव को वे मोकामा ले जायेंगे.

इसे भी पढ़ें

बिहार में भी हारेगी भाजपा, ऑपरेशन सिंदूर को पीएम ने बनाया चुनावी हथकंडा, धनबाद में बोले दीपंकर

Naxal News: लातेहार में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 लाख के इनामी नक्सली पप्पू लोहरा समेत 2 मारे गए

मां पका रही थी खाना, बत्तख देखने गये 2 मासूम डोभा में डूबे, गांव में मचा कोहराम

जयराम महतो की पार्टी की महिला नेता ने शराब नीति के खिलाफ बुलंद की आवाज

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन