West Singhbhum News : गुवा : बायोमीट्रिक प्रणाली पर हुई सुनवाई बेनतीजा

Updated:
विज्ञापन
West Singhbhum News : गुवा : बायोमीट्रिक प्रणाली पर हुई सुनवाई बेनतीजा

बायोमीट्रिक प्रणाली पर हुई सुनवाई बेनतीजा

विज्ञापन

गुवा . सहायक श्रम आयुक्त केंद्रीय, चाईबासा के कार्यालय में किरीबुरु खदान में बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू किये जाने के मुद्दे पर सुनवाई की गयी. सुनवाई में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, किरीबुरु व सेल प्रबंधन के बीच बहस हुई. सुनवाई किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी. सहायक श्रम आयुक्त ने इसे ऊपरी अदालत में भेजने का निर्णय लिया, जिसे मजदूर संघ ने स्वीकार कर लिया. झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने अपना पक्ष रखते हुए स्पष्ट कहा कि जब तक किरीबुरु खदान के स्टैंडिंग ऑर्डर में बायोमीट्रिक प्रणाली को लेकर संशोधन नहीं किया जाता, तब तक इसे लागू करना गैरकानूनी होगा. सुनवाई के दौरान झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, बुधन सिंह कुंकल, राजेंद्र सिंधिया, सुनील पासवान, लखन चांपिया व सदस्य प्रेम कुमार उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola