बैल के हमले से बाइक सवार का पैर टूटा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बैल के हमले से बाइक सवार का पैर टूटा
विज्ञापन
चक्रधरपुर.
चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग के एस मोड़ के पास बाइक सवार को अचानक एक बैल ने मार दिया. इससे बाइक सवार का पैर टूट गया. जानकारी के अनुसार कराइकेला थाना क्षेत्र के किशनोपुर गांव निवासी दुर्गाचरण कोड़ा सोमवार को चाईबासा कोर्ट जा रहा था. जैसे ही वह एस मोड़ के पास पहुंचा, बैल ने मार दिया. इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया. उसका पैर बाइक के नीचे दब गया. इससे उसका दाहिना पैर टूट गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेजा गया. डॉ नंदू होनहागा ने जांच के बाद उसे चाईबासा रेफर कर दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










