टाटा कॉलेज में कॉफी विद वीसी यूनिवर्सिटी में होगा नियोजन केंद्र

Updated at : 16 May 2017 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा कॉलेज में कॉफी विद वीसी यूनिवर्सिटी में होगा नियोजन केंद्र

आश्वासन . हॉस्टल के विद्यार्थियों की हर समस्या दूर होगी जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में सोमवार से एक नयी परिपाटी की शुरुआत हुई. कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती द्वारा विद्यार्थियों के साथ सीधे तौर पर संवाद स्थापित करने का प्रयास किया. इसी कड़ी में सोमवार को उन्होंने कॉफी विद वीसी की शुरुआत की. […]

विज्ञापन

आश्वासन . हॉस्टल के विद्यार्थियों की हर समस्या दूर होगी

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में सोमवार से एक नयी परिपाटी की शुरुआत हुई. कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती द्वारा विद्यार्थियों के साथ सीधे तौर पर संवाद स्थापित करने का प्रयास किया. इसी कड़ी में सोमवार को उन्होंने कॉफी विद वीसी की शुरुआत की. इसके तहत सोमवार को वे टाटा कॉलेज चाईबासा गयी.
वहां कुलपति ने विद्यार्थियों के हॉस्टल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई बिंदुअों पर खामियां पायी. निरीक्षण के बाद उन्होंने हॉस्टल में ही कॉफी विद वीसी कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान वीसी ने विद्यार्थियों से बातें की. इस बात-चीत के दौरान पाया गया कि अधिकांश विद्यार्थियों को डिग्री मिल जाने के बाद भी नौकरी नहीं मिल पाती है. उन्हें बायोडाटा लेकर यहां-वहां भटकना पड़ता है. इस पर वीसी ने कहा कि यह जायज समस्या है
. इससे कोल्हान विवि के विद्यार्थियों को निजात दिलाने के लिए विवि के स्तर पर एक नियोजन कार्यालय की तरह एक सेल का गठन किया जायेगा. जहां कोई भी विद्यार्थी अपना बायोडाटा जमा कर सकता है. यहां बायोडाटा जमा करने के बाद अगर विवि के अंतर्गत किसी भी कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव चलता है तो अर्हता पूरा करने वाले विद्यार्थियों को वहां भी भेजा जा सकता है. साथ ही विवि के स्तर पर भी प्लेसमेंट ड्राइव चला कर उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जायेगा.
वीसी के इस आश्वासन पर सभी में उत्साह दिखा. मौके पर टाटा कॉलेज की प्राचार्या प्रो कस्तुरी बोयपाई ने भी विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर डॉ केएन प्रधान, डीएसडब्ल्यू प्रो एके उपाध्याय, डॉ एके झा, रजीत सावैंया समेत काफी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे.
कॉफी विद वीसी के दौरान ये बातें भी उभर कर आयी, जिसका जल्द किया जायेगा समाधान
टाटा कॉलेज के जनरल हॉस्टल में तड़ित चालक लगाया जायेगा.
विद्यार्थियों को पुस्तक की सुविधा मुहैया करायी जायेगी.
हॉस्टल में खाना बनाने के लिये बाबर्ची नियुक्त किया जायेगा.
पेयजल की सुविधा होगी, सभी कमरों में पंखा तथा बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा.
हॉस्टल के चारों तरफ कांटेदार तार से छात्रावास की घेराबंदी होगी.
कॉलेजों में खासतौर पर काउंसेलर रखे जायेंगे.
हॉस्टल में नाइट गार्ड बहाल होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola