पोस्टरबाजी से खौफ में ग्रामीण
Updated at : 16 May 2017 4:10 AM (IST)
विज्ञापन

टेबो. नक्सली पोस्टर-बैनरों से पटा चाकी बाजार, पहुंची पुलिस बंदगांव : बंदगांव के टेबो वनक्षेत्र स्थित चाकी बाजार में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने रविवार रात पोस्टरबाजी की. इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र को पोस्टरों व बैनर से पाट दिया गया. सूचना पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे टेबो पुलिस बाजार पहुंची और सभी पोस्टरों […]
विज्ञापन
टेबो. नक्सली पोस्टर-बैनरों से पटा चाकी बाजार, पहुंची पुलिस
बंदगांव : बंदगांव के टेबो वनक्षेत्र स्थित चाकी बाजार में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने रविवार रात पोस्टरबाजी की. इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र को पोस्टरों व बैनर से पाट दिया गया. सूचना पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे टेबो पुलिस बाजार पहुंची और सभी पोस्टरों व बैनरों को जब्त कर लिया. वहीं इस पोस्टरबाजी से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मे दहशत है. पोस्टरों व बैनरों में महान नक्सलबाड़ी क्रांतिकारी शस्त्र किसान आंदोलन की 50वीं वर्षंगाठ समारोह को 23 से 29 मई तक मनाने की अपील की गयी है. वहीं वोट नहीं चोट पहुंचाने, कृषि क्रांति आदि से संबंधित बातें लिखी गयी है. पोस्टरों में निवेदक भाकपा माओवादी लिखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




