वेबसाइट पर आंसर शीट देख सकेंगे परीक्षार्थी

Updated at : 15 May 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
वेबसाइट पर आंसर शीट देख सकेंगे परीक्षार्थी

कोल्हान विश्वविद्यालय. वेबसाइट पर अपलोड होगी सभी परीक्षाओं की ओएमआर शीट चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाएं (कॉपी) उसकी ओएमआर कवर के साथ अपनी वेबसाइट पर जारी होंगी. विश्वविद्यालय ने इसकी तैयारी कर ली है. स्नातक तथा स्नातकोत्तर की सभी परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं इसमें शामिल हैं. विद्यार्थियों की सहूलियत के […]

विज्ञापन

कोल्हान विश्वविद्यालय. वेबसाइट पर अपलोड होगी सभी परीक्षाओं की ओएमआर शीट

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाएं (कॉपी) उसकी ओएमआर कवर के साथ अपनी वेबसाइट पर जारी होंगी. विश्वविद्यालय ने इसकी तैयारी कर ली है. स्नातक तथा स्नातकोत्तर की सभी परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं इसमें शामिल हैं. विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए यह निर्णय लिया गया है. परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थी अपना अंक प्रमाण पत्र वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा वे अपनी उत्तरपुस्तिका भी देख सकेंगे.
इसके लिए उन्हें रौल नंबर व जन्मतिथि के साथ वेबसाइट पर लॉगऑन करना होगा. फिलहाल टॉपर विद्यार्थियों की ही उत्तरपुस्तिकाओं को वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है. लेकिन आगामी सत्र से सभी उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं व ओएमआर शीट अपलोड की जायेगी. विवि प्रशासन के मुताबिक डाटा सेंटर को सारी जिम्मेदारी सौप दी गयी है. उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन (जांच) किये जाने के तुरंत बाद वेबसाइट पर अपलोड करने का कार्य किया जायेगा.
पहले टॉप थ्री विद्यार्थियों की जारी होती थी ओएमआर शीट
निर्धारित समय पर पूरा होगा मूल्यांकन : कोल्हान विवि प्रशासन उत्तरपुस्तिका की जांच की प्रक्रिया को अब सरल बनाने में जुटा है. निर्धारित समय अथवा इससे पूर्व ही स्नातक व स्नातकोत्तर की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पूरी कर ली जायेगी. स्नातक की पार्ट वन तथा पार्ट टू की कॉपी का मूल्यांकन विवि में ही किया जायेगा. जबकि स्नातक पार्ट थ्री व स्नातकोत्तर की कॉपियों को मूल्यांकन के लिए अन्य विवि में भेजा जायेगा. विवि प्रशासन इस बार कॉपियों के मूल्यांकन पर विशेष ध्यान देगा. परिणाम घोषित होने के बाद किसी विद्यार्थी को विवि का चक्कर न लगाना पड़े, यह सुनिश्चित किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola