पत्थर से कूच कर युवक की हत्या

Updated at : 15 May 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
पत्थर से कूच कर युवक की हत्या

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना अंतर्गत तिलोपदा गांव स्थित एक कुआं से पुलिस ने शव बरामद किया है. बताया जाता है कि 12 मई को किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को उक्त कुएं में फेंक दिया गया है. हालांकि शव की पहचान नहीं हो पायी है. मृतक की उम्र करीब 30 […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना अंतर्गत तिलोपदा गांव स्थित एक कुआं से पुलिस ने शव बरामद किया है. बताया जाता है कि 12 मई को किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को उक्त कुएं में फेंक दिया गया है. हालांकि शव की पहचान नहीं हो पायी है. मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बतायी जा रही है. इस संबंध में थाना के एएसआइ आरएन सिंह ने बताया कि शव का मुंह पत्थर से कूचा हुआ है. हत्या करने के बाद उसके गरदन में लुंगी से एक बड़ा पत्थर बांध कर कुएं में फेंका दिया गया था.

शव पानी में सड़ गल जाने के बाद दुर्गंध आना शुरू हो गया था. ग्रामीणों को शव होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को निकाला. शव को आसपास के ग्रामीणों को दिखाया गया, लेकिन कोई भी पहचान कर नहीं पाया. इस संबंध में टोकलो थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola