युवक की पीट कर हत्या

Published at :16 Mar 2014 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की पीट कर हत्या

गोइलकेरा : शराब के नशे में धुत दो भाइयों ने खैनी नहीं देने पर एक युवक की हत्या कर दी. साथ ही उसकी पत्नी को पीट कर घायल कर दिया. घायल पत्नी के बयान पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुंटपाई गांव में शुक्रवार की रात आठ […]

विज्ञापन

गोइलकेरा : शराब के नशे में धुत दो भाइयों ने खैनी नहीं देने पर एक युवक की हत्या कर दी. साथ ही उसकी पत्नी को पीट कर घायल कर दिया. घायल पत्नी के बयान पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुंटपाई गांव में शुक्रवार की रात आठ बजे दो सगे भाइयों रामेश्वर अंगरिया व गोमिया अंगरिया गांव के रसाई केराई के घर पहुंचे. दोनों ने रसाई से खैनी मांगी. इस पर रसाई ने खैनी नहीं होने की बात कही. इससे दोनों भाई रसाई के साथ गाली गलौज करने लगे. इसका विरोध करने पर रसाई पर डंडे से हमला कर दिया. पति को बचाने के लिए उसकी पत्नी डुंसु केराई पहुंची, तो आरोपियों ने उसे भी पीटा. इस दौरान पत्नी भाग कर गांव वालों को बुलाने गयी.

तब तक दोनों ने पीट कर रसाई की हत्या कर दी. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों आरोपी भाइयों को पकड़ लिया. उन्हें रस्सी से रात भर बांध कर रखा गया. सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पत्नी डुंसु केराई के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola