यूसिल मजदूरों की हड़ताल समाप्त
Updated at : 10 May 2017 9:31 AM (IST)
विज्ञापन

नरवा : वेज रिवीजन की मांग को लेकर नरवा पहाड़ माइंस के अंडरग्राउंड में सोमवार को शुरू हुई 160 यूसिल कर्मियों की हड़ताल मंगलवार शाम त्रिपक्षीय वार्ता के बाद समाप्त हो गयी. एएलसी चाईबासा के प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में शाम पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक वार्ता चली जिसके बाद यूसिल प्रबंधन द्वारा […]
विज्ञापन
नरवा : वेज रिवीजन की मांग को लेकर नरवा पहाड़ माइंस के अंडरग्राउंड में सोमवार को शुरू हुई 160 यूसिल कर्मियों की हड़ताल मंगलवार शाम त्रिपक्षीय वार्ता के बाद समाप्त हो गयी.
एएलसी चाईबासा के प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में शाम पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक वार्ता चली जिसके बाद यूसिल प्रबंधन द्वारा लिखित रूप से फैसला दिया गया. फैसले के अनुसार वेज रिवीजन 01-04-2013 से लागू हो गयी है और बचे हुए तीन प्रतिशत का एरियर भुगतान 15 जून तक होगा. वहीं वेज रिवीजन का पूर्ण भुगतान 09 जून, 2017 को किया जाना तय हुआ है.
वार्ता में यूसिल प्रबंधन की ओर से महा प्रबंधक (आईआरएस) एसके शर्मा, नरवा पहाड़ माइंस के जीएम अजय घड़े, तुरामडीह माइंस यूनिट के जीएम (ओपेन पीट) पीएन सरकार, जीएम (एडिशनल एमपी) एमके साहु, नरवा पहाड़ माइंस मैनेजर एम माहली, तुरामडीह मील के महाप्रबंधक उदय कुमार, अपर प्रबंधक (कार्मिक) नरवा पहाड़ पीके नायक, सहायक प्रबंधक सिक्युरिटी जादूगोड़ा के जीसी नायक शामिल थे, वहीं हड़ताली कर्मियों की ओर से राजेंद्र सिंह, बुद्धेश्वर बास्के, मुचीराम सोरेन, मदन मोहन दास, गुनाराम मुर्मू, महेश्वर मार्डी, बीएम अरूण,
धनीराम किस्कू, जीतराय मुर्मू,चैतन मार्डी, सोमनाथ किस्कू, श्रीजन टुडू सहित 40 मजदूर तथा यूसिल के चारों यूनियनों के महासचिव राजाराम सिंह, सिंगो चाकी, रमेश माझी तथा सी पंडित शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




