आज रद्द रहेगी टाटा-गुवा पैसेंजर, देर से चलेंगी कई ट्रेनें

चक्रधरपुर : 6 मई को चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी से चक्रधरपुर तक साढ़े छह घंटे ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान सीनी-महालीमोरुप स्टेशन के बीच किमी 278/03-05 फाटक संख्या 157 व किमी 280/01-03 फाटक संख्या 158 पर 2 लो हाइट सब-वे बनाया जायेगा. जबकि बड़ाबांबो-चक्रधरपुर स्टेशन के बीच किमी 305/27-29 फाटक संख्या […]
चक्रधरपुर : 6 मई को चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी से चक्रधरपुर तक साढ़े छह घंटे ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान सीनी-महालीमोरुप स्टेशन के बीच किमी 278/03-05 फाटक संख्या 157 व किमी 280/01-03 फाटक संख्या 158 पर 2 लो हाइट सब-वे बनाया जायेगा. जबकि बड़ाबांबो-चक्रधरपुर स्टेशन के बीच किमी 305/27-29 फाटक संख्या 169 व किमी 307/23-25 फाटक संख्या 170 पर 2 लो-हाइट सब-वे बनाया जायेगा.
साथ ही महालीमोरुप-राजखरसावां के बीच किमी 290/19-21 फाटक संख्या 162 में बनाये गये एलएचएस का गार्डर हटाया जायेगा. इससे चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर कई ट्रेनें विलंब से चलेगी. वहीं टाटा-गुवा-टाटा पैसेंजर रद्द रहेगी. हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी, टाटा-एलेप्पी एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस, दुर्ग-राजेंद्रनगर दक्षिण-बिहार एक्सप्रेस को कंट्रोल कर चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




