आठवीं तक के सभी स्कूल कल से बंद

Updated at : 05 May 2017 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
आठवीं तक के सभी स्कूल कल से बंद

चाईबासा : भीषण गरमी को देखते हुए उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी व निजी स्कूलों में आठ दिनों तक कक्षाएं बंद रखने का आदेश दिया है. आदेश के अनुसार आगामी 6 मई से 13 मई तक आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. इस अवधि में सरकारी […]

विज्ञापन

चाईबासा : भीषण गरमी को देखते हुए उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी व निजी स्कूलों में आठ दिनों तक कक्षाएं बंद रखने का आदेश दिया है. आदेश के अनुसार आगामी 6 मई से 13 मई तक आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. इस अवधि में सरकारी स्कूलों के शिक्षक स्कूलों को खुला रखकर विभागीय कार्य पूर्ण करेंगे. उपायुक्त ने विद्यालय की रोकड़ पंजी, मध्याह्न भोजन से संबंधित पंजी समेत अन्य अभिलेखों से संबंधित कार्यों का निबटारा करने का आदेश दिया है. इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं को नियमित रूप से स्कूल आने का निर्देश दिया गया है.

भीषण गरमी के कारण 6 से 13 मई तक बंद रहेंगे स्कूल
शिक्षक स्कूल आकर करेंगे विभागीय कार्य
मुंडा की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भरती
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार को उन्हें टीएमएच में भरती कराया गया. उनको डिहाइड्रेशन व सीने में दर्द की शिकायत थी. श्री मुंडा पत्नी मीरा मुंडा के साथ टीएमएच पहुंचे, जहां इमरजेंसी में प्रारंभिक जांच के बाद उनको अस्पताल में भरती कर लिया गया. मंत्री सरयू राय, सांसद विद्युत वरण महतो सहित कई लोगों ने अस्पताल जाकर उनका कुशल क्षेम पूछा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola