दो बाइक टकरायीं एक मरा, दो गंभीर

Updated at : 05 May 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक टकरायीं एक मरा, दो गंभीर

तांतनगर. खेड़िया सिंद्री के पास हुई घटना गुजरात में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था तांतनगर : तांतनगर ओपी अतंर्गत खेड़िया सिंद्री के पास गुरुवार की शाम 4:30 बजे विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक टकरा गयीं. घटना में टांगरपोखरिया निवासी श्याम गोप की मौत हो गयी. वहीं बादुड़ी निवासी रोहित गोप […]

विज्ञापन

तांतनगर. खेड़िया सिंद्री के पास हुई घटना

गुजरात में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था
तांतनगर : तांतनगर ओपी अतंर्गत खेड़िया सिंद्री के पास गुरुवार की शाम 4:30 बजे विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक टकरा गयीं. घटना में टांगरपोखरिया निवासी श्याम गोप की मौत हो गयी. वहीं बादुड़ी निवासी रोहित गोप व अंकुरा गोप घायल हो गये. रोहित गोप के बायें पैर में अधिक चोट आयी है. वहीं अंकुरा के शरीर के विभिन्न हिस्से में चोट आयी है. दोनों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया.
जानकारी के अनुसार मृतक श्याम गोप अपने परिवार के साथ तांतनगर साप्ताहिक हाट आया था. परिवार वालों को घर भेजकर कुछ काम के लिए रूक गया था. वह अकेले बाइक (जेएच-06जे/ 6557) से घर लौट रहा था. मृतक की पत्नी ने बताया कि यहां एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए बीते शुक्रवार को वह गुजरात से आया था. गुजरात में मजदूरी करता था.
हेलमेट नहीं पहने थे दोनों, तेजी से चला रहे थे बाइक
दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल बदुड़ी निवासी रोहित गोप बाइक (जेएच 22ए/ 5470) से तांतनगर बाजार की ओर जा रहा था. दोनों बिना हेलमेट पहने हुए थे और बाइक तेजी से चला रहे थे.
इस दौरान एक दूसरे से टकरा गये. छिटक कर सड़क पर गिरने से दोनों को गंभीर चोट आयी थी. श्याम ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola