बैंक मैनेजर बता एटीएम कार्ड का नंबर पूछा और उड़ा लिए " 19,998
Updated at : 05 May 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

पीड़िता अंजु तियु ने मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कराया चाईबासा : टुसा सरदार इंगलिश मीडियम स्कूल चाईबासा के संचालक यदुनाथ तियु की पत्नी अंजु तियु साइबर क्राइम की शिकार हो गयीं. फोन पर खुद को एसबीआइ चाईबासा शाखा का मैनेजर बताकर एटीएम कार्ड का पिन नंबर मांग दो बार में 19,998 (9999 रुपये कर […]
विज्ञापन
पीड़िता अंजु तियु ने मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कराया
चाईबासा : टुसा सरदार इंगलिश मीडियम स्कूल चाईबासा के संचालक यदुनाथ तियु की पत्नी अंजु तियु साइबर क्राइम की शिकार हो गयीं. फोन पर खुद को एसबीआइ चाईबासा शाखा का मैनेजर बताकर एटीएम कार्ड का पिन नंबर मांग दो बार में 19,998 (9999 रुपये कर दो बार में) रुपये उड़ा लिये. पीड़िता अंजु तियु ने थाने में मोबाइल नंबर (8676980175) धारक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
आपको बैंक आने की जरूरत नहीं, ऑनलाइन काम हो रहा है
श्रीमती तियु ने बताया कि एक मई की दोपहर करीब 1 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया. वह अपने घर मुफस्सिल थानांतर्गत खप्परसाई में थी. फोन करने वाले ने खुद एसबीआइ की चाईबासा शाखा का मैनेजर बताया. उसने कहा कि आपका एटीएम ऑनलाइन नहीं है. आपका एटीएम और बैंक खाता छह माह के लिए बंद हो जायेगा. आप अपना एटीएम का पिन नंबर व खाते का 16 डिजिट का नंबर बता दें, तुरंत ऑनलाइन शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा मैं तुरंत बैंक पहुंच रही हूं. इसपर फोन करने वाले कहा बैंक आने की जरूरत नहीं है. अभी ऑनलाइन का काम चल रहा है. इसके बाद उन्होंने एटीएम का पिन व खाते नंबर बता दिया. कुछ देर बाद मोबाइल पर पैसे निकासी का मैसेज आ गया. उन्होंने पति के साथ बैंक आकर शिकायत की. खाता व एटीएम को बंद करा दिया.
साइबर अपराधी हुए सक्रिय, एक सप्ताह में तीसरी घटना
गौरतलब हो कि चाईबासा शहर में साइबर क्राइम बढ़ गया है. बीते एक सप्ताह में यह तीसरी घटना है. 27 अप्रैल को चाईबासा पुलिस केंद्र में पदस्थापित जवान जयराम कुमार के खाते से एटीएम कार्ड ऑनलाइन करने की बात कह 1.32 लाख की निकासी कर ली गया. 17 अप्रैल को गुवा थानांतर्गत पांड्राशाली गांव के पेंशनधारी भवगत कुमार के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 74, 986 रुपये उड़ा लिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




