मेगा ब्लॉक कल, रद्द रहेगी टाटा-गुवा पैसेंजर

Updated at : 05 May 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
मेगा ब्लॉक कल, रद्द रहेगी टाटा-गुवा पैसेंजर

चक्रधरपुर : छह मई को दपू रेलवे के चक्रधरपुर रेलमंडल अंतर्गत सीनी-महालीमोरुप एवं चक्रधरपुर-बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन के बीच अावश्यक तकनीकी कार्य किया जायेगा. इसके लिये सीनी से चक्रधरपुर तक 12.45 से 6.45 तक ट्रॉफिक कम पावर ब्लॉक लिया जायेगा. 6 मई को टाटा-गुवा-टाटा पैसेंजर रद्द रहेगी. छह घंटें के इस ब्लॉक के कारण हावड़ा से […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : छह मई को दपू रेलवे के चक्रधरपुर रेलमंडल अंतर्गत सीनी-महालीमोरुप एवं चक्रधरपुर-बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन के बीच अावश्यक तकनीकी कार्य किया जायेगा. इसके लिये सीनी से चक्रधरपुर तक 12.45 से 6.45 तक ट्रॉफिक कम पावर ब्लॉक लिया जायेगा. 6 मई को टाटा-गुवा-टाटा पैसेंजर रद्द रहेगी.

छह घंटें के इस ब्लॉक के कारण हावड़ा से चलने वाली हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी, टाटा-एलेप्पी एक्सप्रेस को विलंब से रवाना होगी. हावड़ा स्टेशन से रवाना होने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस को 1 घंटें तक नियंत्रित किया जायेगा. जबकि दुर्ग स्टेशन से रवाना होने वाली 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर दक्षिण-बिहार एक्सप्रेस को 1.20 घंटें तक कंट्रोल किया जायेगा. इससे यह गाड़ियां विलंब चक्रधरपुर आयेगी. जबकि 13 मई को चक्रधरपुर-लोटापहाड़ और लोटापहाड़-सोनुवा के बीच ट्रॉफिक कम पावर ब्लॉक लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola