चक्रधरपुर में 50 रुपये प्रति लीटर बिक रहा केरोसिन, लोग परेशान
Updated at : 05 May 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

52 हाट हॉकर प्रतिमाह 32 हजार लीटर केरोसिन की खरीद-बिक्री करते थे चक्रधरपुर : 52 हाट हॉकरों से किरोसिन तेल बिक्री बंद होने के बाद चक्रधरपुर में प्रति लीटर 40 से 50 रुपये में बिक रही है. शहर से लेकर गांव तक केरोसिन तेल को लेकर लोग परेशान है. पूर्व में प्रत्येक सप्ताह लोगों को […]
विज्ञापन
52 हाट हॉकर प्रतिमाह 32 हजार लीटर केरोसिन की खरीद-बिक्री करते थे
चक्रधरपुर : 52 हाट हॉकरों से किरोसिन तेल बिक्री बंद होने के बाद चक्रधरपुर में प्रति लीटर 40 से 50 रुपये में बिक रही है. शहर से लेकर गांव तक केरोसिन तेल को लेकर लोग परेशान है.
पूर्व में प्रत्येक सप्ताह लोगों को केरोसिन तेल हाट हॉकरों से उपलब्ध हो जाता था. हाट हॉकरों द्वारा बिक्री बंद होने के बाद किरोसिन तेल को लेकर बड़ी आबादी प्रभावित हो रहा है.
राज्य सरकार द्वारा एक अप्रैल से हाट हॉकरों से केरोसिन तेल ब्रिक्री बंद करने का निर्देश के बाद क्षेत्र में जहां राशन तेल की किल्लत हो गयी है. वहीं हॉकर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र में 30 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 22 लाइसेंसी हाट हॉकर थे. कुल 52 हाट हॉकर प्रतिमाह लगभग 32 हजार लीटर केरोसिन तेल की खरीद-बिक्री करते थे. अचानक राज्य सरकार के निर्देश के बाद एक अप्रैल से सभी हाट हॉकरों को केरोसिन तेल देना बंद कर दिया गया.
वर्तमान समय में सिर्फ जन वितरण प्रणाली दुकान से ही केरोसिन तेल दिया जा रहा है. सुनिल ठाकुर, प्रह्लाद गुप्ता, सुमन षाड़ंगी, गोदनी साव आदि हाट हॉकर का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा से मिल कर समस्या को रखा. मौके पर सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने हाट हॉकरों को आश्वासन देते हुए कहा कि कि इस बिंदु पर राज्य सरकार से वार्ता करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




