लाल पानी वाले चापाकल के भरोसे 3000 आबादी

Updated at : 04 May 2017 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
लाल पानी वाले चापाकल के भरोसे 3000 आबादी

चाईबासा : चाईबासा नगर परिषद के वार्ड नंबर 16 स्थित एसपीजी मिशन कंपाउंड में गंभीर जलसंकट है. गरमी में परेशानी बढ़ जाती है. लोग चापाकल के भरोसे जी रहे हैं. वार्ड की करीब 3000 आबादी पर 20 चापाकल है. एक–आध छोड़कर सभी चापाकलों का पानी पीने योग्य नहीं है. चापाकल का पानी सिर्फ बर्तन धोने […]

विज्ञापन

चाईबासा : चाईबासा नगर परिषद के वार्ड नंबर 16 स्थित एसपीजी मिशन कंपाउंड में गंभीर जलसंकट है. गरमी में परेशानी बढ़ जाती है. लोग चापाकल के भरोसे जी रहे हैं. वार्ड की करीब 3000 आबादी पर 20 चापाकल है.

एकआध छोड़कर सभी चापाकलों का पानी पीने योग्य नहीं है. चापाकल का पानी सिर्फ बर्तन धोने के उपयोग में लाया जाता है. पीने का पानी कुछ लोग मत्स्य विभाग कार्यालय के सामने लगे सरकारी नल से भरते हैं. वार्ड में सरकारी सप्लाई नल नहीं है.

गर्मी में जल स्तर नीचे जाने से चापाकलों में लाल गंदा पानी निकलता है. छात्र अपनी पढ़ाई छोड़कर सुबहशाम पीने का पानी की जुगत में लग जाते हैं.

इससे उनकी पढ़ाई बाधित होती है. वार्ड की नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जाम हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola