1992 से पूर्व निर्मित कोचों को किया जा रहा चिह्नित

Updated at : 04 May 2017 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
1992 से पूर्व निर्मित कोचों को किया जा रहा चिह्नित

चक्रधरपुर : रेलवे में 25 साल पुरानी सभी बोगियों को हटाया जा रहा है. रेलवे बोर्ड से आदेश जारी हाेने के बाद कई जोन में पुराने कोचों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. धीरे–धीरे पुराने कोच को हटाकर ट्रेनें में नयी बोगियां शामिल की जा रही है. नयी बोगियां तकनीक पर आधारित […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : रेलवे में 25 साल पुरानी सभी बोगियों को हटाया जा रहा है. रेलवे बोर्ड से आदेश जारी हाेने के बाद कई जोन में पुराने कोचों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. धीरेधीरे पुराने कोच को हटाकर ट्रेनें में नयी बोगियां शामिल की जा रही है.

नयी बोगियां तकनीक पर आधारित है जिन्हें यात्रियों की सुविधा के लिए आराम दायक बनाया जा रहा है. रेलवे में बड़े बदलाव का खुलासा चीफ रोलिंग स्टॉक इंजीनियर (सीआरएसइ) एसके चौधरी ने बुधवार को टाटानगर में किया.

दक्षिण पूर्व रेलवे के सीआरएसइ श्री चौधरी ने कैरेज विभाग वाशिंग लाइन का निरीक्षण किया.

उन्होंने वाशिंग लाइन में मौजूद कोचों को भी देखा. कोचों के भीतर जाकर उन्होंने पार्ट्स की भी जांच की. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने 25 साल पुराने सभी कोचों की सूची कैरेज एंड वैगन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर को देने को कहा है ताकि उन्हें बदलने का काम शुरू किया जा सके.

श्री चौधरी ने बताया कि 1992 से पूर्व में निर्मित कोचों को चिन्हित किया जा रहा है.

रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देश के अनुसार एक माह तक चलने वाले सेफ्टी कार्यक्रम की जांच भी उन्होंने की. निरीक्षण के बाद श्री चौधरी आद्रा के लिए रवाना हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola