गोइलकेरा. पत्नी हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 04 May 2017 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
गोइलकेरा. पत्नी हत्या का आरोपी गिरफ्तार

मृतक 22 वर्षीय सिलाई कंडुलना मृतक की मां नेचापी बोयपाई के बयान पर मामला दर्ज आरोपी पति लुंडुरा कंडुलना गिरफ्तार दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी शादी के बाद आये दिन होता था झगड़ा गोइलकेरा : खाना नहीं देने पर पति ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी. मामला तरकटकोचा पंचायत के वनग्राम छाड़बाड़ी […]

विज्ञापन

मृतक 22 वर्षीय सिलाई कंडुलना

मृतक की मां नेचापी बोयपाई के बयान पर मामला दर्ज
आरोपी पति लुंडुरा कंडुलना गिरफ्तार
दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी
शादी के बाद आये दिन होता था झगड़ा
गोइलकेरा : खाना नहीं देने पर पति ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी. मामला तरकटकोचा पंचायत के वनग्राम छाड़बाड़ी के उंडुदा टोला का है. टोला निवासी लुंडुरा कंडुलना (25) ने मंगलवार की रात पत्नी सिलाई कंडुलना (22) से खाना मांगा. खाना देने में देर होने पर पति लुंडुरा आग बबूला हो गया और पत्नी की लात-घूंसाें से पिटाई करने लगा.
इस दौरान पति तब तक पीटता रहा जब तक सिलाई की जान नहीं चली गयी. घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. इधर, गोइलकेरा थाने में मृतका की मां नेचपी बोयपाई के फर्द बयान के मुताबिक मृतका की शादी दो वर्ष पूर्व ही हुई थी. शादी के बाद अक्सर दोनों में लड़ाई होती थी. आरोपी पति को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola