आंधी में 30 घरों के छप्पर उड़े, सड़कें प्रभावित
Updated at : 04 May 2017 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

कई ग्रामीण खुले आसमान में रहने को विवश मुखिया ने क्षति देख मुआवजा दिलाने आश्वासन का दिया आश्वासन स्कॉर्पियो पर दीवार गिरने से क्षतिग्रस्त मझगांव : मझगांव प्रखंड की सोनापोस पंचायत में बुधवार की दोपहर 2:30 बजे आयी आंधी-तूफान में कई घरों के छप्पर उड़ गये. वहीं तूफान के कारण सड़कों पर पेड़ गिरने से […]
विज्ञापन
कई ग्रामीण खुले आसमान में रहने को विवश
मुखिया ने क्षति देख मुआवजा दिलाने आश्वासन का दिया आश्वासन
स्कॉर्पियो पर दीवार गिरने से क्षतिग्रस्त
मझगांव : मझगांव प्रखंड की सोनापोस पंचायत में बुधवार की दोपहर 2:30 बजे आयी आंधी-तूफान में कई घरों के छप्पर उड़ गये.
वहीं तूफान के कारण सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ. पंचायत के मुखिया दिवाकर नायक ने बताया कि बेताझुरी, कलकलगुटू, आंवला, तुयुगुटू आदि गांवों के लगभग 30 घरों के छप्पर उड़ गये. इससे कई ग्रामीण खुले आसमान में रहने को विवश हैं. उन्होंने क्षेत्र का दौरा कर आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. मझगांव के बांदा साई में वज्रपात से उदय पुरती के बैल की मौत हो गयी. बांदा साई की रूपा बुसुय, चुलिया पिंगुवा, कुशनु चातार, दशरथ नायक, हिरन नायक, बीशकेसन नायक, योगेश्वर नायक, नोरो गोप, हरीश बुसुय के घर की छत उड़ गयी. वहीं मुखिया के घर पर खड़ी स्कॉर्पियो पर दीवार गिरने से क्षतिग्रस्त हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




