बैंक अफसर बता जवान के खाते से ‍Rs 1.32 लाख उड़ाये

Updated at : 03 May 2017 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक अफसर बता जवान के खाते से ‍Rs 1.32 लाख उड़ाये

चाईबासा पुलिस केंद्र में पदस्थापित है पीड़ित जवान एटीएम कार्ड ऑनलाइन करने की बात कह चूना लगाया 27, 28 व 29 अप्रैल को बैंक खाते से की निकासी, थाने में मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मामला दर्ज चाईबासा : चाईबासा पुलिस केंद्र में पदस्थापित जवान जयराम कुमार को साइबर अपराधी ने फोन पर खुद को […]

विज्ञापन

चाईबासा पुलिस केंद्र में पदस्थापित है पीड़ित जवान

एटीएम कार्ड ऑनलाइन करने की बात कह चूना लगाया
27, 28 व 29 अप्रैल को बैंक खाते से की निकासी, थाने में मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मामला दर्ज
चाईबासा : चाईबासा पुलिस केंद्र में पदस्थापित जवान जयराम कुमार को साइबर अपराधी ने फोन पर खुद को बैंक मैनेजर बताकर एटीएम का नंबर व पिन जानकर एक लाख 32 हजार 195 रुपये उड़ा लिये. अपराधी ने तीन दिनों (27, 28 व 29 अप्रैल) में पैसे की निकासी की. पुलिस जवान जयराम कुमार ने थाने में मोबाइल धारक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
दर्ज मामले के अनुसार बीते 27 अप्रैल को उनके मोबाइल पर 9102190172 नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक का मैनेजर बताया. कहा कि आपका एटीएम ऑनलाइन नहीं है. आगामी दिनों में एटीएम ऑनलाइन नहीं होने से पैसे निकासी में दिक्कत होगी. इसके लिए उसने एटीएम का 16 डिजिट का नंबर मांगा. झांसे में आकर पुलिस जवान ने नंबर बता दिया. इसके बाद 27, 28 व 29 अप्रैल को बैंक खाता से 1,32,195 रुपये की निकासी कर ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola