श्रमिक एकता के साथ लड़े हक की लड़ाई

Updated at : 03 May 2017 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
श्रमिक एकता के साथ लड़े हक की लड़ाई

मनोहरपुर : मनोहरपुर साइडिंग में यूनाइटेड मिनिरल वर्कर्स यूनियन (एटक) द्वारा आयोजित मजदूर दिवस समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य रंजीत यादव ने कहा कि मजदूर दिवस की सार्थकता तभी है, जब कामगारों में खुशहाली हो, उन्हें उनका हक मिले. उन्होंने चिरिया माइंस के आलोक में कहा कि मजदूरों को अपनी मांगों को […]

विज्ञापन

मनोहरपुर : मनोहरपुर साइडिंग में यूनाइटेड मिनिरल वर्कर्स यूनियन (एटक) द्वारा आयोजित मजदूर दिवस समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य रंजीत यादव ने कहा कि मजदूर दिवस की सार्थकता तभी है, जब कामगारों में खुशहाली हो, उन्हें उनका हक मिले. उन्होंने चिरिया माइंस के आलोक में कहा कि मजदूरों को अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है. कामगारों को उनका वाजिब हक दिलाने की लड़ाई में वे हमेशा उनके साथ हैं.

कार्यक्रम को एटक संयुक्त सचिव बनेश्वर महतो, सह सचिव बुधराम सोय, उपाध्यक्ष विश्वनाथ मुंडारी आदि ने भी संबोधित किया. इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत एकट का झंडा फहरा कर किया गया. मौके पर मुख्य रूप से मनीलाल बरजो, बालजी खंड़ाइत, चैतन्य सोय, गोपाल महतो, गुनी कुम्हार, विनोद सुरीन, सोहन सोय आदि मजदूर उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola