पेयजल समस्या से जूझ रहे बस्ती के लोग

चाईबासा : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 टुंगरी के गोप बस्ती और बांधापाड़ा टोला के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. बस्ती के लोग दूर चापानल से पीने का पानी लाते हैं. वार्ड क्षेत्र की आबादी लगभग 2700 है. वार्ड के सुभाष चौक टुंगरी क्षेत्र में 10 चापानल और सप्लाई नल […]
चाईबासा : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 टुंगरी के गोप बस्ती और बांधापाड़ा टोला के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. बस्ती के लोग दूर चापानल से पीने का पानी लाते हैं. वार्ड क्षेत्र की आबादी लगभग 2700 है. वार्ड के सुभाष चौक टुंगरी क्षेत्र में 10 चापानल और सप्लाई नल भी है,
लेकिन इसी वार्ड क्षेत्र के गोपबस्ती व पीडब्ल्यूडी बांधपाड़ा बस्ती में एक भी चापानल और न ही सरकारी सप्लाई नल है. बांधपाड़ा बस्ती के लोग पड़ोसी वार्ड के अलावा रेलवे लाइन पार कर दुंबीसाई गांव से पीने का पानी लाने को मजबूर हैं. वहीं गोप बस्ती के लोग टुंगरी स्थित तारा मंदिर व हनुमान मंदिर स्थित चापानल से पानी भरते हैं. बांधपाड़ा बस्ती में सफाई नहीं होने से नाली जाम हो गया है. नाली की बदबू से लोग परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




