सबसे बड़े वार्ड में एक सफाईकर्मी

Updated at : 29 Apr 2017 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
सबसे बड़े वार्ड में एक सफाईकर्मी

चाईबासा : नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड-12 मधु बाजार के लोग गंदगी की समस्या से त्रस्त हैं. लोगों में जागरूकता की कमी व नगर परिषद में सफाई कर्मी की कमी के कारण वार्ड के चौक-चौराहों पर गंदगी फैली रहती है. वहीं नालियां कूड़ा-कचरे से जाम हैं, जिससे मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है. सभी […]

विज्ञापन

चाईबासा : नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड-12 मधु बाजार के लोग गंदगी की समस्या से त्रस्त हैं. लोगों में जागरूकता की कमी व नगर परिषद में सफाई कर्मी की कमी के कारण वार्ड के चौक-चौराहों पर गंदगी फैली रहती है. वहीं नालियां कूड़ा-कचरे से जाम हैं, जिससे मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है. सभी वार्डों में वार्ड-12 सबसे बड़ा है,

जिसकी आबादी करीब 8000 है. वार्ड में नगर परिषद की ओर से एक मात्र सफाई कर्मी दिया गया है. सदर थाने के पीछे स्थित इस वार्ड में मधुबाजार, तांतीपाड़ा, तंबाकू पट्टी, यूरोपियन क्वार्टर, गांधी टोला, ईदगाह आदि क्षेत्र में आते हैं. वार्ड क्षेत्र में सरकारी सप्लाई नल 10 चालू हालत में हैं और 3 खराब हैं. वहीं 48 चापाकल हैं. वार्डवासियों को पानी की समस्या कम है. शहरी जलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन का काम 60 प्रतिशत हुआ है. इस वार्ड में अधिकांश घरों पर निजी सप्लाई नल है.

जाम से बजबजाती नालियों की बदबू से रहना मुहाल
वार्ड के तांती पाड़ा में एक और चापाकल होने से पानी की समस्या दूर हो जायेगी. साफ कार्य लचर है. सफाई नहीं होने से नालियां जाम होने से बदबू फैली रहती है. अपने स्तर से घर के पास की नाली की सफाई करायी जाती है.
तपन दत्ता, वार्डवासी
क्या कहते हैं वार्डवासी
नालियों की नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण प्लास्टिक व कूड़े-कचरे से जाम हो गया है. दूसरी ओर लोग अपने घरों का कचरा भी नाली में डाल देते हैं. गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. बिना मच्छरदानी के सोना मुश्किल है.
-शिखा सेन, वार्डवासी
लोगों में जागरूकता की कमी के कारण कूड़ा-कचरा डस्टबीन में डालने के बजाय नालियों में फेंक दिया जाता है. इस कारण नालियां जाम हो जाती हैं. सफाई के लिए परिषद की ओर से एक सफाईकर्मी दिया गया है, जो नाकाफी है. डीडीसी कार्यालय से गांधी टोला चौक तक सड़क के किनारे लाइट लगाने और वार्ड क्षेत्र में पांच नये चापाकल लगाने के लिए परिषद की बोर्ड से स्वीकृति मांगी की गयी है. लाइट नहीं रहने से उक्त सड़क पर रात को अंधेरा रहता है.
कौशल्या देवी, वार्ड पार्षद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola