झींकपानी में 20 सूत्री कमेटी की बैठक

Updated at : 29 Apr 2017 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
झींकपानी में 20 सूत्री कमेटी की बैठक

झींकपानी : झींकपानी प्रखंड में शुक्रवार को 20 सूत्री की बैठक अध्यक्ष सुखमोहन लुगुन की अध्यक्षता में हुई. इसमें अनुपस्थित शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, जल आपूर्ति विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, एसीसी सीएसआर सहित कई विभागों के पदाधिकारी शोकॉज करने का निर्देश दिया गया. अध्यक्ष सुखमोहन लुगुन ने कहा कि भविष्य में […]

विज्ञापन

झींकपानी : झींकपानी प्रखंड में शुक्रवार को 20 सूत्री की बैठक अध्यक्ष सुखमोहन लुगुन की अध्यक्षता में हुई. इसमें अनुपस्थित शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, जल आपूर्ति विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, एसीसी सीएसआर सहित कई विभागों के पदाधिकारी शोकॉज करने का निर्देश दिया गया. अध्यक्ष सुखमोहन लुगुन ने कहा कि भविष्य में बैठक में भाग नहीं लेने वालों का एक दिन का वेतन रोका जाये. वहीं विधि सम्मत कार्रवाई हो.

बैठक में प्रखंड के विकास कार्यों की जानकारी ली गयी. पशुपालन विभाग को मवेशियों में फैल रहे बीमारी का समय पर इलाज करने का निर्देश दिया गया. बैठक में 15 सूत्री कार्यान्वयन समिति के जिला सदस्य मो बारिक, बीडीओ शंकर एक्का, 20 सूत्री उपाध्यक्ष दशरथ खंडाइत, सदस्य जयश्री मुंडा, राजेश मुंडा, सुशांत कर्मकार, कृष्णा सिंह कालिंदी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola