मजदूरों को नहीं मिल रही न्यूनतम मजदूरी
Updated at : 29 Apr 2017 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्य श्रमायुक्त को पत्र लिखकर की गयी शिकायत योजना की जांच कर कार्रवाई की मांग की गयी जगन्नाथपुर : चेकडैम निर्माण में लगे मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं देने की शिकायत शुक्रवार को झारखंड जेनरल कामगार के सचिव मानसिंह तिरिया ने मुख्य श्रमायुक्त से पत्र भेजकर की. इसकी प्रतिलिपि मुख्य सचिव, उप श्रमायुक्त, उपायुक्त चाईबासा […]
विज्ञापन
मुख्य श्रमायुक्त को पत्र लिखकर की गयी शिकायत
योजना की जांच कर कार्रवाई की मांग की गयी
जगन्नाथपुर : चेकडैम निर्माण में लगे मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं देने की शिकायत शुक्रवार को झारखंड जेनरल कामगार के सचिव मानसिंह तिरिया ने मुख्य श्रमायुक्त से पत्र भेजकर की. इसकी प्रतिलिपि मुख्य सचिव, उप श्रमायुक्त, उपायुक्त चाईबासा व अनुमंडल पदाधिकारी को दी गयी है. ज्ञापन में कहा गया कि मझगांव प्रखंड के अधिकारी पंचायत में चेकडैम निर्माण करा रहे हैं. इसमें महिला मजदूर को 130 व पुरुष मजदूर को 150 रुपये ठेकेदार भुगतान कर रहा है.
वहीं सरकार की ओर से निर्धारित दर 230 रुपये है. चेकडैम का निर्माण घटिया तरह से किया जा रहा है. फाउंडेशन में बोल्डर डाल कर ऊपर से सीमेंट मसाला देकर बिना पानी डाले फिनिशिंग किया जा रहा है. यह जांच का विषय है. वहीं कार्य स्थल पर उल्लेख नहीं है कि चेकडैम किस विभाग से बन रहा है. इसका संवेदक कौन है. ज्ञापन में 15 दिनों में मजदूरों को न्यूनतम राशि व ठेकेदार पर कार्यवाही नहीं किये जाने पर मझगांव प्रखंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




