महिला से करता था छेड़छाड़, गया जेल

Updated at : 26 Apr 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
महिला से करता था छेड़छाड़, गया जेल

चाईबासा : महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोपी सैफुल होदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. आरोपी सदर थाना अंतर्गत बड़ीबाजार के कुम्हारटोली का रहने वाला है. महिला ने सदर थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी. जानकारी के अनुसार आरोपी कई दिनों से महिला से रास्ते में छेड़छाड़ व […]

विज्ञापन

चाईबासा : महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोपी सैफुल होदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. आरोपी सदर थाना अंतर्गत बड़ीबाजार के कुम्हारटोली का रहने वाला है. महिला ने सदर थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी. जानकारी के अनुसार आरोपी कई दिनों से महिला से रास्ते में छेड़छाड़ व बाइक से पीछा कर अश्लील शब्दों का प्रयोग करता था.

पीड़ित महिला मुफस्सिल थाना के पुराना चाईबासा में किराये के मकान में रहती है. वह सदर बाजार के एक ज्वेलर्स दुकान में काम करती है. 16 अप्रैल 17 को महिला ज्वेलर्स दुकान से काम कर रात आठ बजे अकेले घर लौट रही थी. इसी क्रम में शहीद पार्क चौक के पास सैफुल महिला से छेड़छाड़ करने लगा. महिला के विरोध करने पर सैफुल ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola