कॉलेज की छात्राओं को जूडो व मार्शल आर्ट सिखायेगी पुलिस

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम पुलिस कॉलेज की छात्राओं को बिना शस्त्र आत्मरक्षा का गुर सिखायेगी. इसके लिए कॉलेज में नेशनल लेवल के जूडो कराटे और मार्शल आर्ट में एक्सपर्ट पुलिसकर्मियों को तैनात किया जायेगा. जो छात्राओं को ट्रेनिंग देंगे. युवतियों के साथ बढ़ रहे अपराधों को देखते हुये यह निर्णय लिया गया है. पुलिस अधीक्षक […]
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम पुलिस कॉलेज की छात्राओं को बिना शस्त्र आत्मरक्षा का गुर सिखायेगी. इसके लिए कॉलेज में नेशनल लेवल के जूडो कराटे और मार्शल आर्ट में एक्सपर्ट पुलिसकर्मियों को तैनात किया जायेगा. जो छात्राओं को ट्रेनिंग देंगे. युवतियों के साथ बढ़ रहे अपराधों को देखते हुये यह निर्णय लिया गया है. पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता शहर में महिलाओं व युवतियों को आत्म रक्षा का गुर सिखाने के लिये 25 अप्रैल से मार्शल आर्ट का विशेष प्रशिक्षण ‘अपनी सुरक्षा अपने हाथ, पश्चिम सिंहभूम पुलिस के साथ’ आरंभ करने जा रहे हैं. इसकी शुरुआत चाईबासा महिला कॉलेज से की जायेगी.
मंगलवार की दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन कोल्हान के वीसी डॉ आरपीपी सिंह करेंगे. इस कार्यक्रम तहत शहर के विशेष क्षेत्रों में विशेष प्रशिक्षित पुलिसकर्मी छात्राओं को स्वयं सुरक्षा का मार्शल आर्ट सिखायेंगे. छात्राओं को चेन स्नैचिंग, छेड़छाड़ सहित अपरिहार्य परिस्थितियों से निपटने के बारे में बताया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




