10 हजार घूस लेने के आरोपी की जमानत नामंजूर

Updated at : 25 Apr 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
10 हजार घूस लेने के आरोपी की जमानत नामंजूर

चाईबासा : प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की अदालत ने शिक्षक से 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ाये आरोपी अनोज कुमार डे की जमानत अर्जी नामंजूर कर दी. आरोपी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, चाईबासा के कंप्यूटर ऑपरेटर था. आरोपी ने संत अगस्तीन उच्च विद्यालय मनोहरपुर के शिक्षक संजय डुंगडुंग का बकाया […]

विज्ञापन

चाईबासा : प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की अदालत ने शिक्षक से 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ाये आरोपी अनोज कुमार डे की जमानत अर्जी नामंजूर कर दी. आरोपी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, चाईबासा के कंप्यूटर ऑपरेटर था. आरोपी ने संत अगस्तीन उच्च विद्यालय मनोहरपुर के शिक्षक संजय डुंगडुंग का बकाया वेतन का एरियर बिल तैयार करने व अनुमोदित कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत देने की मांग की थी. श्री डुंगडुंग ने भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो टीम जमशेदपुर से इसकी शिकायत की. टीम ने 20 मार्च को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर को कार्यालय से रंगेहाथ पकड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola