चलती ट्रेन से उतरने में टिस्को ठेकाकर्मी की मौत

Updated at : 25 Apr 2017 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
चलती ट्रेन से उतरने में टिस्को ठेकाकर्मी की मौत

चाईबासा से नोवामुंडी आने के दौरान हुई घटना गणेश टिस्को के गोरखा हाटिंग में रहता था नोवामुंडी : चाईबासा से नोवामुंडी आने के क्रम में चलती डेमू ट्रेन से उतरने के दौरान टिस्को के ठेका मजदूर गणेश पान (50) की मौत हो गयी. घटना सोमवार रात करीब 8:20 बजे की है. गणेश टिस्को के गोरखा […]

विज्ञापन

चाईबासा से नोवामुंडी आने के दौरान हुई घटना

गणेश टिस्को के गोरखा हाटिंग में रहता था
नोवामुंडी : चाईबासा से नोवामुंडी आने के क्रम में चलती डेमू ट्रेन से उतरने के दौरान टिस्को के ठेका मजदूर गणेश पान (50) की मौत हो गयी. घटना सोमवार रात करीब 8:20 बजे की है. गणेश टिस्को के गोरखा हाटिंग में रहता था. वह सुबह में किसी काम से चाईबासा गया था. शाम को डेमू ट्रेन से नोवामुंडी लौट रहा था. नोवामुंडी स्टेशन पर डेमू की गति धीमी हुई. इसी बीच गणेश उतरने लगा. चलती ट्रेन से उतरने के दौरान पटरी के नीचे आ गया. इससे हाथ-पांव छत-विक्षत हो गया. सूचना पाकर जीआरपी ने गणेश को घायल अवस्था में नोवामुंडी टिस्को में भरती कराया. यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola