डिलीवरी लेने गये टाटा के तीन शराब माफिया धराये

Updated at : 24 Apr 2017 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
डिलीवरी लेने गये टाटा के तीन शराब माफिया धराये

मिडिल मैन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दबोचा झींकपानी झींकपानी पेट्रोल पंप पर पैसे की डिलीवरी लेते पकड़ा जमशेदपुर का धनंजय राय, आशीष व मनोज सिंह काफी दिनों से चला रहे थे शराब का कारोबार माफियाओं का माल की खपत करने वाले मनोज सहानी व उसका बेटा भी गिरफ्तार चाईबासा : झींकपानी व कुमारडुंगी […]

विज्ञापन

मिडिल मैन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दबोचा

झींकपानी
झींकपानी पेट्रोल पंप पर पैसे की डिलीवरी लेते पकड़ा
जमशेदपुर का धनंजय राय, आशीष व मनोज सिंह काफी दिनों से चला रहे थे शराब का कारोबार
माफियाओं का माल की खपत करने वाले मनोज सहानी व उसका बेटा भी गिरफ्तार
चाईबासा : झींकपानी व कुमारडुंगी क्षेत्र से पुलिस ने जमशेदपुर के तीन शराब माफिया समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. जमशेदपुर के तीनों शराब माफिया झींकपानी में अवैध शराब बिक्री के पैसे की डिलिवरी लेने गये थे. सभी को विचार के लिए कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. आरोपियों में जमशेदपुर के शराब माफिया धनंजय राय, आशीष व मनोज सिंह तथा झींकपानी के मनोज सहानी और उसका पुत्र प्रवीण सहानी शामिल है. पुलिस ने प्रवीण सहानी के पास से सात पेटी बियर, ऑफिसर च्वाइस व ब्लू रॉक नामक व्हिस्की जब्त किया है
. जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर एसडीपीओ मनोज झा को सूचना मिली कि प्रवीण सहानी शनिवार की शाम अवैध रूप से शराब डिलिवरी करने कुमारडुंगी जा रहा है. उनके निर्देश पर कुमारडुंगी पुलिस ने जाल बिछाकर दीकूबालकांड़ से प्रवीण को रंगे हाथ पकड़ा. उसके पास से सात पेटी बियर व दो पेटी व्हिस्की मिली थी.
प्रवीण की सूचना पर हुई गिरफ्तारी:प्रवीण ने पुलिस को बताया कि पिता मनोज सहानी के कहने पर वह शराब कुमारडुंगी डिलिवर करने जा रहा था. उसके बयान पर पुलिस ने मनोज सहानी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में मनोज ने बताया कि वह अवैध शराब का स्टॉक जमशेदपुर के शराब माफिया धनंजय राय, मनोज सिंह व आशीष से लाता है. उसने पुलिस को बताया कि तीनों अवैध शराब का पैसा लेने झींकपानी आ रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया. पुलिस के निर्देश पर मनोज सहानी तीनों से फोन पर संपर्क बनाये रहा. झींकपानी पेट्रोल पंर के पास ले रहे थे पैसे की डिलिवरी :
तीनों शराब माफिया पैसे की डिलिवरी लेने शनिवार की रात तीन बजे झींकपानी पेट्रोल पंप का स्थान तय किया था. यहां मनोज सहानी तीनों को पैसे की डिलिवरी करने वाला था. पुलिस के हाथ आने के बाद मनोज पुलिस के इशारे पर काम करने लगा. इसके कारण पुलिस ने पहले से पेट्रोल पंप के आस पास जाल बिछा दिया था. तीनों जैसे ही पैसे लेने पहुंचे, पुलिस के हत्थे चढ़ गये.
गिरफ्तार तीनों की गिनती जमशेदपुर के बड़े शराब माफिया में होती है. काफी दिनों से वे पश्चिम सिंहभूम में अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे. मनोज सहानी जैसे मिडिल मैन के जरिये ये अपना अवैध शराब खपाते थे. इसके कारण पुलिस के पकड़ से बचे हुये थे. मनोज सहानी इससे पूर्व कई बार उत्पाद विभाग के हाथों गिरफ्तार हो चुका है.
-मनोज झा, एसडीपीओ, जगन्नाथपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola