लिट्टीपाड़ा में हार से हताश हैं मुख्यमंत्री

Updated at : 21 Apr 2017 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा में हार से हताश हैं मुख्यमंत्री

डकैत’ पर झामुमो में आक्रोश, पार्टी विधायकों ने कहा चाईबासा : चाईबासा दीपक बिरूवा ने कहा कि नशे में सीएम रघुवर दास ने शिबू सोरेन के खिलाफ बयान दिया है. क्योंकि जो सार्वजनिक तौर पर गुरुजी को अपना पिता कहता है तथा खुद को गुरुजी का पुत्र मानता है. वहीं बेटा व शिष्य उसी गुरु […]

विज्ञापन

डकैत’ पर झामुमो में आक्रोश, पार्टी विधायकों ने कहा

चाईबासा : चाईबासा दीपक बिरूवा ने कहा कि नशे में सीएम रघुवर दास ने शिबू सोरेन के खिलाफ बयान दिया है. क्योंकि जो सार्वजनिक तौर पर गुरुजी को अपना पिता कहता है तथा खुद को गुरुजी का पुत्र मानता है. वहीं बेटा व शिष्य उसी गुरु व पिता को अपना बोझ समझे यह समझ से परे. शुक्रवार को सीएम के इस बयान के खिलाफ वे परिसदन में वे मनोहरपुर व चक्रधरपुर विधायकों के साथ पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि केवल इतना ही जनता से सीएम यह अपील करना की शिबू सोरेन को कब ढ़ोयेंगे, यह दर्शाता है कि उन्होंने नशे में यह बयान दिया है.
सीएम से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं : जोबा
मनोहरपुर विधायक जोबा मांझी ने कहा कि गुरुजी ने झारखंड के लिये क्या किया इसका सार्टिफिकेट रघुवर दास से लेने की जरूरत नहीं है. सीएम को इस तरह से गुरुजी के प्रति असभ्य भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था. जनता इसका करारा जबाव देगी.
हार से सीएम बौखलाये : शशिभूषण सामड
चक्रधरपुर विधायक शशिभूषण सामड ने कहा कि लिट्टीपाड़ा चुनाव में हार से सीएम बौखला गये है, उनका दिमाग खराब हो गया है. भाजपा के लोग उनका इलाज कांके में कराये. उन्होंने कहा कि बोलने से पहले सीएम यह जान ले की किसके खिलाफ बोल रहे हैं.
झारखंड को लूट रही भाजपा : निरल पुरती
मझगांव विधायक निरल पुरती और झामुमो जिला सचिव सोनाराम देवगम संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने राज्य के आदिवासी एवं मूलवासियों समेत तमाम झारखंडियों के स्वाभिमान और हक-हकूक की रक्षा के लिए अपनी जिंदगी न्योछावर कर दी है. झारखंड में असली लुटेरे तो मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत अन्य गैर झारखंडी भाजपा के लोग हैं. जिन्होंने झारखंड को अपना उपनिवेश बना कर रखा है.
चाईबासा परिसदन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते विधायक दीपक बिरूवा, चक्रधरपुर विधायक शशिभूषण सामड व विधायक जोबा मांझी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola