प्रतिभा पलायन को बड़ी चिंता मानते हैं विद्यार्थी

राकेश प्रभात खबर की चुनावी परिचर्चा चाईबासा : लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुद्दों पर भी चर्चा भी तेज हो गयी है. इस बार स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखकर लोग सांसद प्रत्याशी को कसौटी पर कसने की तैयारी में है. चाईबासा में उच्च शिक्षा की बदहाली अक्सर लोगों खासकर विद्यार्थियों को कचोटती रही […]
राकेश
प्रभात खबर की चुनावी परिचर्चा
चाईबासा : लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुद्दों पर भी चर्चा भी तेज हो गयी है. इस बार स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखकर लोग सांसद प्रत्याशी को कसौटी पर कसने की तैयारी में है. चाईबासा में उच्च शिक्षा की बदहाली अक्सर लोगों खासकर विद्यार्थियों को कचोटती रही है. चाईबासा के कॉलेजों में पठन-पाठन में लगे छात्र-छात्रओं की चिंता क्षेत्र में कॉलेजों की कम संख्या और यहां शिक्षकों की कमी का लेकर है.
विद्यार्थी मानते है कि शिक्षकों की कमी के कारण ही क्लास नहीं लगती. लिहाजा छात्रों को शिक्षा अथवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों का रास्ता देखना पड़ता है. छात्रों को इस बात का भी मलाल है कि शिक्षा के स्तर और विवि द्वारा प्रयास नहीं करने के कारण ही कॉलेज में कैम्पस के माध्यम से नौकरी नही मिल पाती है. लिहाजा अब विद्यार्थी वर्ग शिक्षित सांसद की मांग बुलंद कर रहा है. जो क्षेत्र से प्रतिभा पलायन को रोक सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




