बस की छत पर सफर करते दो युवक पेड़ से टकराये

Updated at : 20 Apr 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
बस की छत पर सफर करते दो युवक पेड़ से टकराये

टोंटो से चाईबासा आने के क्रम में झींकपानी में हुई घटना घायलों में एक जैन कॉमर्स कॉलेज के बीकॉम पार्ट वन का छात्र बस संचालक ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में पहुंचाया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छोड़ा गया चाईबासा : टोंटो से चाईबासा आ रही श्री गणेश बस की छत […]

विज्ञापन

टोंटो से चाईबासा आने के क्रम में झींकपानी में हुई घटना

घायलों में एक जैन कॉमर्स कॉलेज के बीकॉम पार्ट वन का छात्र
बस संचालक ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में पहुंचाया
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छोड़ा गया
चाईबासा : टोंटो से चाईबासा आ रही श्री गणेश बस की छत पर बैठे दो युवक झींकपानी के पास पेड़ की डाली से टकरा कर घायल हो गये. इनमें जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज के बीकॉम पार्ट वन का छात्र सुनील लागुरी और टोंटो गांव का गुरुचरण कुम्हार शामिल है. घटना बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे की है. बस संचालक गुरु ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.
चाईबासा में रहकर पढ़ाई कर रहा सुनील : सुनील लागुरी टोंटो के बंदाबेड़ा निवासी है. वह सुबह गांव से श्रीगणेश बस की छत पर सवार होकर चाईबासा आ रहा था. वह चाईबासा में रहकर कॉमर्स कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है. सुनील ने बताया कि झींकपानी के पास सड़क पर एक पेड़ की डाली झुकी हुई थी. उसने पेड़ की डाली नहीं दिखी और उससे टकरा गया. उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है. वहीं गुरुचरण कुम्हार के सिर पर भी चोट आयी है.
बस में भीड़ के कारण कुछ यात्री छत पर बैठे थे : बस संचालक
बस संचालक ने बताया कि सुबह टोंटो के केंजरा गांव से बस खुली थी. बस में यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण कुछ यात्री बस की छत पर सवार हो गये. झींकपानी के पास दो युवक पेड़ की डाली से टकरा गये. हालांकि उन्हें अस्पताल से तुरंत छोड़ दिया गया. उन्होंने बताया कि बस चाईबासा जा रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola