तीन दिनों से बिजली गुल

Updated at : 19 Apr 2017 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिनों से बिजली गुल

मझगांव : पिछले दिनों आये आंधी-तूफान से मझगांव व कुमारडुंगी क्षेत्र में तीन दिनों से बिजली गुल है. खास कर छात्रों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. इधर, बिजली कर्मियों का कहना है कि विभाग टीआरएलएम नहीं बना रहा, जिस कारण वे लोग कार्य पर नहीं जाना चाह रहे हैं. इधर, एसडीओ चंद्रभूषण ने कहा […]

विज्ञापन

मझगांव : पिछले दिनों आये आंधी-तूफान से मझगांव व कुमारडुंगी क्षेत्र में तीन दिनों से बिजली गुल है. खास कर छात्रों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. इधर, बिजली कर्मियों का कहना है कि विभाग टीआरएलएम नहीं बना रहा, जिस कारण वे लोग कार्य पर नहीं जाना चाह रहे हैं. इधर, एसडीओ चंद्रभूषण ने कहा कि रविवार को आये तूफान के कारण बिजली विभाग को काफी नुकसान पहुंचा है. मझगांव के अधिकांश गांवों में कहीं तार, तो कही पोल गिर गये हैं. कहीं ट्रांसफॉर्मर जल गया है. बिजली विभाग के कर्मी युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं. मंगलवार देर शाम तक मझगांव की बिजली व्यवस्था ठीक हो जायेगी.

बीडीओ को सौंपा पत्र : मंझगांव. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा राहत परवीन के अभिभावकों ने बीडीअो को मांग पत्र सौंपा है, जिसमें राहत की तबीयत एक माह से खराब होने की बात कही गयी है. फलस्वरूप वह विद्यालय नहीं जा पा रही है. लेकिन 16 अप्रैल को जब वह मेडिकल रिपोर्ट के साथ विद्यालय गयी तो, वहां की वार्डन व अध्यक्ष द्वारा उसे विद्यालय में नहीं आने दिया गया. उन्होंने बीडीओ से राहत को विद्यालय में वापस लेने की आग्रह किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola