मनीला बस व ट्रेलर में टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री
Updated at : 03 Apr 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

रांची से चाईबासा लौटने के क्रम में एस माेड़ के पास घटी घटना दुर्घटना में बस का ड्राइवर घायल 30 यात्री सवार थे बस में, घटना के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़ हुआ फरार चाईबासा : चाईबासा-चक्रधरपुर (एनएच-75) पर एस मोड़ के पास रविवार की रात मनीला बस व ट्रेलर आपस में भिड़ गये. दुर्घटना […]
विज्ञापन
रांची से चाईबासा लौटने के क्रम में एस माेड़ के पास घटी घटना
दुर्घटना में बस का ड्राइवर घायल
30 यात्री सवार थे बस में, घटना के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़ हुआ फरार
चाईबासा : चाईबासा-चक्रधरपुर (एनएच-75) पर एस मोड़ के पास रविवार की रात मनीला बस व ट्रेलर आपस में भिड़ गये. दुर्घटना में मनीला बस के चालक को मामूली चोट आयी है. घटना के समय बस में 30 यात्री सवार थे. उधर, दुर्घटना के बाद ट्रेलर का चालक घटनास्थल पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. दुर्घटना के बाद बस के सभी यात्रियों को दूसरी बस से चाईबासा भेजवाया गया. जानकारी के अनुसार मनीला बस यात्रियों को लेकर रांची से चाईबासा आ रही थी.
इसी क्रम में ट्रेलर जेसीबी को लोड कर चक्रधरपुर की ओर जा रहा था. जेसीबी लोड होने के कारण तेज रफ्तार ट्रेलर बस के किनारे से निकल नहीं पाया और सीधे जाकर बस से टकरा गया. दुर्घटना में दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. बस चालक को मामूली चोट आयी है जबकि अन्य यात्री बाल-बाल बच गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




