25 लाख रु का इनामी नक्सली जंगल में घिरा

Updated at : 03 Apr 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
25 लाख रु का इनामी नक्सली जंगल में घिरा

कोल्हान. पुलिस ने संदीप दा के लिए बिछाया जाल पश्चिमी सिंहभूम के एसपी के निर्देश पर तीन टीमों ने की कार्रवाई दो दिनों से नक्सली नेता जंगल से फरार नहीं हो पा रहा है संदीप दा की टुकड़ी ने कुछ दिनों से पेचाहातु में डाला था डेरा तीनों टीमों की कॉबिंग की जानकारी एसपी हर […]

विज्ञापन

कोल्हान. पुलिस ने संदीप दा के लिए बिछाया जाल

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी के निर्देश पर तीन टीमों ने की कार्रवाई
दो दिनों से नक्सली नेता जंगल से फरार नहीं हो पा रहा है
संदीप दा की टुकड़ी ने कुछ दिनों से पेचाहातु में डाला था डेरा
तीनों टीमों की कॉबिंग की जानकारी एसपी हर घंटे ले रहे हैं
संगठन के विस्तार के लिए संदीप दा वहां बैठक करने वाला था
चाईबासा : 25 लाख के इनामी माओवादी सैक सदस्य संदीप दा उर्फ संदीप सोरेन उर्फ मोतीलाल सोरेन को कोल्हान के जंगलों में पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने दो दिनों से घेर कर रखा है. पुलिस की घेराबंदी कड़ी होने के कारण माओवादी नेता तीनों तरफ से गिर गया है, वह बाहर नहीं निकल पा रहा है. सूत्रों के अनुसार पुलिस को कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि पेचाहातु क्षेत्र में संदीप दा अपनी छोटे टुकड़ी के साथ अस्थायी रूप से ठहरा हुआ है.
संगठन को विस्तार देने के उद्देश्य से यहां बैठक की जानी है. इसके बाद संदीप दा को पकड़ने के लिए एसपी अनीश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस व सीआरपीएफ-197 के जवानों को लेकर तीन टीम का गठन किया गया.
पुलिस ने नक्सली कॉरिडोर को भी घेरा, कॉबिंग जारी :इसके अलावा पुलिस नक्सली कॉरिडोर को घेरी हुयी है. उधर, एसपी अनीश गुप्ता दो दिनों से लागतार कॉबिंग की स्थिति पर नजर बनाये हुये हैं. वे हर घंटे कॉबिंग की जानकारी ले रहे हैं. जंगल में गयी टीम के लिए बैकअप भी तैयार रखा गया है. इसके लिए एसपी ने रविवार को एएसपी मनीष रंजन और सीआरपीएफ के अधिकारी के साथ इस बड़े नक्सली के घेराबंदी के बाद गिरफ्तारी को लेकर रणनीति बनायी थी. उधर संदीप को पकड़ने के लिये दूसरी ओर से पुलिस की पार्टी को कोल्हान के जंगल भेजने के लिये तैयार रखा गया है.
किसी हाल में संदीप को फरार नहीं होने देने का निर्देश: एसपी ने सख्त निर्देश जारी किया है कि हर हाल में संदीप को भागने नहीं देना है. अगर संदीप दा की गिरफ्तारी होती है, तो यह पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जायेगी.
पश्चिम सिंहभूम के एसपी के तौर पर पदभार संभालन के बाद ही उनके द्वारा माओवादियों व पीएलएफआइ के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की जा रही है. माओवादी शीर्ष नेता जुनास कांडुलना को सरेंडर के लिए तैयार करने के बाद संदीप दा की घेराबंदी ने एसपी के कड़े तेवर दिखाया है.
तीन तरफ से तीन टीमों ने की घेराबंदी
शनिवार को तीनों टीम संदीप दा की घेराबंदी के लिए कोल्हान के जंगल में कूच की. पहली टीम गुवा की ओर से पेचाहातु के लिए रवाना हुयी. दूसरी टीम टोंटो और तीसरी टीम छोटानागरा से रवाना होने की सूचना है. पिछले दो से तीनों टीमें कोल्हान के जंगलों में कॉबिंग करते हुये घेराबंदी की हुई है. हालांकि रविवार की देर रात तक पुलिस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola