पेयजल संकट: कहीं व्यवस्था बेकार, कहीं है ही नहीं
Updated at : 28 Mar 2017 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

करोड़ों के सोनुवा ब्लॉक ऑफिस में पानी नही सोनुवा : सोनुवा के नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन में पेयजल की सुविधा नहीं है. इस कारण यहां आने वाले ग्रामीण व अन्य लोगों पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. इस नये भवन का निर्माण करीब सात करोड की लागत से हुआ […]
विज्ञापन
करोड़ों के सोनुवा ब्लॉक ऑफिस में पानी नही
सोनुवा : सोनुवा के नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन में पेयजल की सुविधा नहीं है. इस कारण यहां आने वाले ग्रामीण व अन्य लोगों पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. इस नये भवन का निर्माण करीब सात करोड की लागत से हुआ है. भवन में तो कई सुविधाएं है, लेकिन सबसे जरूरी पेयजल की व्यवस्था नहीं है. मालूम हो कि पिछले दिनों सीएम रघुवर दास ने सोनुवा के नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय के उक्त भवन का उदघाटन किया था.
लेकिन नये भवन में कार्य को लेकर आने वाले ग्रामीणों के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं है. प्रखंड कार्यालय के नये भवन सभी कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कमरे हैं, जिसमें सभी प्रकार की सुविधाएं मौजूद है, लेकिन यहां आने वालों के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं है. इस कारण ग्रामीणों ने भवन में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




