बाइक से गिरकर छात्र समेत दो घायल

Updated at : 28 Mar 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक से गिरकर छात्र समेत दो घायल

सोनुवा : सोनुवा-चक्रधरपुर मार्ग के निश्चिंतपुर गांव के पास बाइक से गिर एक छात्र समेत दो लोग घायल हो गये. वहां से गुजर रहे रिटायर्ड डीएसपी सोनुवा निवासी रामेश्वर तैसुम ने घायलों को सोनुवा सीएचसी में भरती कराया. जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक संत जोंस स्कूल टेपासाई की नौवीं […]

विज्ञापन

सोनुवा : सोनुवा-चक्रधरपुर मार्ग के निश्चिंतपुर गांव के पास बाइक से गिर एक छात्र समेत दो लोग घायल हो गये. वहां से गुजर रहे रिटायर्ड डीएसपी सोनुवा निवासी रामेश्वर तैसुम ने घायलों को सोनुवा सीएचसी में भरती कराया. जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक संत जोंस स्कूल टेपासाई की नौवीं की छात्रा किरण दिगी (13) सोमवार शाम करीब पांच बजे सोनुवा के एसएस प्लस टू उवि सोनुवा से परीक्षा देकर रिश्तेदार बाबू सिंह कायम (20) के साथ बाइक से घर बाइपी गांव जा रही थी.

इस दौरान निश्चिंतपुर के पास बाइक अनियंत्रित हो गयी, जिससे गिर कर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. छात्रा किरण केे सिर पर गंभीर चोट लगी है. वहीं घायल बाबू सिंह कायम के सिर, हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आयी है.

सीएचसी की व्यवस्था पर बिफरे रिटायर्ड डीएसपी: इस दौरान उक्त मार्ग से गुजर रहे रिटायर्ड डीएसपी रामेश्वर तैसुम ने घायलों को लेकर सोनुवा सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन केंद्र से चिकित्सक गायब मिले. चिकित्सक की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट व एएनएम ने दोनों घायलों का इलाज किया. चिकित्सक के नहीं रहने पर रिटायर्ड डीएसपी रामेश्वर तैसुम नाराजगी जाहिर करते हुए डीसी से शिकायत करने की बात कही. उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य होने के बावजूद यहां पर एंबुलेंस तक की व्यवस्था नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola