बोड़दा में फांसी लगाने वाला युवक इंदकांटा का बलदेव

चक्रधरपुर : प्रखंड के चंद्री पंचायत अंतर्गत बोड़दा गांव के सुनसान इलाके में खेतों के बीच स्थित एक बबूल पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान इंदकांटा निवासी बलदेव महतो (28) के रूप हुई. घटना 26 मार्च की थी. ग्रामीणों की सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने रविवार रात करीब […]
चक्रधरपुर : प्रखंड के चंद्री पंचायत अंतर्गत बोड़दा गांव के सुनसान इलाके में खेतों के बीच स्थित एक बबूल पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान इंदकांटा निवासी बलदेव महतो (28) के रूप हुई. घटना 26 मार्च की थी. ग्रामीणों की सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने रविवार रात करीब एक बजे शव को पेड़ से उतारा. पुलिस ने शव के कपड़ों की तलाशी ली, जिसमें पर्स के साथ एक मोबाइल नंबर मिला. उस नंबर पर फोन कर पुलिस ने शव की पहचान बलदेव महतो के रूप में की. सोमवार सुबह मृतक के पिता धनपति महतो, छोटा भाई उत्तम महतो समेत दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




