राशि के अभाव में प्रखंड के 20 स्कूलों में एमडीएम बंद

चक्रधरपुर : राशि आवंटन के अभाव में विगत 12 दिनों से चक्रधरपुर प्रखंड के कुल 20 विद्यालयों में मध्याह्न् भोजन बंद हो चुका है. साथ ही कई विद्यालय में बंद होने के कगार पर है. जिस कारण विद्यालय में विद्यार्थियों की कमी भी पायी जा रही है. विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति में बढोतरी करने […]
चक्रधरपुर : राशि आवंटन के अभाव में विगत 12 दिनों से चक्रधरपुर प्रखंड के कुल 20 विद्यालयों में मध्याह्न् भोजन बंद हो चुका है. साथ ही कई विद्यालय में बंद होने के कगार पर है. जिस कारण विद्यालय में विद्यार्थियों की कमी भी पायी जा रही है. विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति में बढोतरी करने के लिए मध्याह्न् भोजन योजना चलायी जा रही है.
प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय इंदकाटा, प्राथमिक विद्यालय लांजी, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बोंडी, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कुरुलया (2), प्राथमिक विद्यालय बनमालीपुर, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय महलीडीह, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय माझीसाई, मध्य विद्यालय असनतलिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय इटोर, प्राथमिक विद्यालय चंद्री जारकी, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रूंगसाई, प्राथमिक विद्यालय बाघमारा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय उलीडीह, नव प्राथमिक विद्यालय दडीयाम, प्राथमिक विद्यालय सहजोडा आदि विद्यालयों में मध्याह्न् भोजन बंद हो चुका है.
जिले से राशि की मांग
प्रखंड शिक्षा कार्यालय द्वारा जिला एमडीएम कोषांग से राशि की मांग की गई है. समझा जाता है कि इसी सप्ताह राशि निर्गत कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




