चाईबासा में ट्रक ने तीन बाइक सवारों को कुचला

– चाईबासा-झींकपानी मार्ग पर गितिलिपी के पास हुआ हादसा, लोगों ने ट्रक फूंका – दो महिलाओं की मौके पर मौत, बाइक चला रहे पुरुष ने अस्पताल में दम तोड़ा – ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया चाईबासा : अनियंत्रित ट्रक ने चाईबासा-झींकपानी मार्ग के गितिलिपी में मंगलवार की शाम […]
– चाईबासा-झींकपानी मार्ग पर गितिलिपी के पास हुआ हादसा, लोगों ने ट्रक फूंका
– दो महिलाओं की मौके पर मौत, बाइक चला रहे पुरुष ने अस्पताल में दम तोड़ा
– ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया
चाईबासा : अनियंत्रित ट्रक ने चाईबासा-झींकपानी मार्ग के गितिलिपी में मंगलवार की शाम तीन लोगों को रौंद डाला. तीनों बाइक पर सवार थे. मरने वालों में दो महिलाएं एवं एक पुरुष शामिल है. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की और ट्रक में आग लगा दी. आक्रोशित लोग कई और वाहनों को आग के हवाले करने की तैयारी में थे लेकिन किसी तरह डीएसपी (मुख्यालय) प्रमोद सिन्हा ने उन्हें शांत किया. मरने वालों में खुंटपानी रायहातु का श्यामलाल तांती, झींकपानी के गुडा निवासी उसकी बहन मीना व तांतनगर के पासुबेड़ा निवासी उसकी भांजी चांदमणी शामिल हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झींकपानी की ओर से आ रहे दस चक्का ट्रक (ओआर-09जी/3505) ने तेज रफ्तार में बाइक को ओवर टेक करने का प्रयास किया. इस दौरान ट्रक की चपेट में बाइक आ गयी. बाइक सवारों को कुचलने के बाद भी तेज रफ्तार ट्रक बाइक को डेढ़ सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया. दुर्घटना में बाइक पर सवार मीना देवी व उसकी बेटी चांदमनी की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि श्यामलाल तांती की सांस चल रही थी. उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी. लोग इतने आक्रोशित थे कि पहले उन्होंने दस चक्का ट्रक को आग के हवाले किया.
मायके से लौटते समय हुआ हादसा
बताया जाता है कि श्यामलाल तांती के घर झींकपानी प्रखंड के गुडा में रहने वाली उसकी बहन मीना देवी तथा तांतनगर प्रखंड के पासुबेडा गांव निवासी भांजी चांदमनी देवी घूमने आयी थी. जिन्हें वह मंगलवार की शाम बाइक से छोड़ने के लिए गुडा गांव जा रहा था. इस बीच शाम लगभग साढ़े छह बजे गितिलिपी ढाबे के पास दुर्घटना हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




