डकैती की योजना बनाते बंडामुंडा से तीन गिरफ्तार

Updated at : 27 Feb 2017 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
डकैती की योजना बनाते बंडामुंडा से तीन गिरफ्तार

मनोहरपुर : चक्रधरपुर रेलमंडल के बंडामुंडा क्षेत्र पुलिस ने डैकती की योजना बना रहे तीन अंतरराज्यीय डकैतों को हाथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात को बंडामुंडा थाना प्रभारी सुशांत दास ने गुप्त सूचना के आधार पर बंडामुंडा के आर केबिन में बंद पड़े घर में छापामारी कर तीनों डकैतों […]

विज्ञापन

मनोहरपुर : चक्रधरपुर रेलमंडल के बंडामुंडा क्षेत्र पुलिस ने डैकती की योजना बना रहे तीन अंतरराज्यीय डकैतों को हाथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात को बंडामुंडा थाना प्रभारी सुशांत दास ने गुप्त सूचना के आधार पर बंडामुंडा के आर केबिन में बंद पड़े घर में छापामारी कर तीनों डकैतों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरपियों में छत्तीसगढ़ के जसपुर निवासी विशाल गुप्ता(26), संतोष बड़ाईक(30) और राजू यादव(35) शामिल है.तीनों बंडामुंडा के एक व्यापारी के घर में डकैती की योजना बना रहे थे.जिस दौरान पुलिस ने इन्हें रंगे हाथों दबोचा. इनके पास से लाल मिर्च पाउडर,एक लोहे का रड,एक भुजाली,चापड़,मोबाइल फोन समेत सीबीजेड बाइक बरामद किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola