जेल में बंद सिंकदर व गारदी सोय पर रंगदारी का मामला दर्ज

Updated at : 25 Feb 2017 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
जेल में बंद सिंकदर व गारदी सोय पर रंगदारी का मामला दर्ज

चाईबासा : पांड्राशाली ओपी प्रभारी नितिन कुमार ने जेल में बंद सिकंदर जामुदा व गारदी सोय के खिलाफ मुफस्सिल थाने में रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया है. 23 फरवरी 17 को ओपी प्रभारी ने दर्ज मामले में बताया है कि सिकंदर जामुदा व गारदी सोय जेल के अंदर से फोन कर ठेकेदार, व्यवसायी एवं […]

विज्ञापन

चाईबासा : पांड्राशाली ओपी प्रभारी नितिन कुमार ने जेल में बंद सिकंदर जामुदा व गारदी सोय के खिलाफ मुफस्सिल थाने में रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया है. 23 फरवरी 17 को ओपी प्रभारी ने दर्ज मामले में बताया है कि सिकंदर जामुदा व गारदी सोय जेल के अंदर से फोन कर ठेकेदार, व्यवसायी एवं सरकारी कर्मचारियों से रंगदारी मांग रहे है.

जिस कारण इन दोनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है. रंगदारी की बात तय होने पर दोनों के गुर्गे रंगदारी वसूल रहे थे. जिसके कारण दोनों के आतंक से क्षेत्र के लोग परेशान है. सिकंदर जामुदा खूंटपानी प्रखंड के कियापाता गांव व गारदी सोय जानुमबेड़ा गांव का रहनेवाला है. दोनों आरोपियों पर कई हत्या, रंगदारी व मारपीट का मामला दर्ज है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola