सेल खदान साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी

Updated at : 25 Feb 2017 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
सेल खदान साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी

शुक्रवार की रात 10:45 बजे से शनिवार दोपहर 3:30 बजे तक ट्रांसपोर्टिंग ठप गुवा : सेल की गुवा अयस्क खदान रेलवे साइडिंग से लोड होकर निकली मालगाड़ी शुक्रवार की रात 10:45 बजे बिरसानगर में बेपटरी हो गयी. मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी हो गये. इसके कारण रेलवे साइडिंग से 18 घंटे तक ट्रांसपोर्टिंग ठप रहा. […]

विज्ञापन

शुक्रवार की रात 10:45 बजे से शनिवार दोपहर 3:30 बजे तक ट्रांसपोर्टिंग ठप

गुवा : सेल की गुवा अयस्क खदान रेलवे साइडिंग से लोड होकर निकली मालगाड़ी शुक्रवार की रात 10:45 बजे बिरसानगर में बेपटरी हो गयी. मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी हो गये. इसके कारण रेलवे साइडिंग से 18 घंटे तक ट्रांसपोर्टिंग ठप रहा. वहीं सेल को करोड़ों को नुकसान हुआ. घटना के बाद रेल लाइन दुरुस्त करने में काफी समय लग गया.
लाइन दुरुस्त करने में शनिवार की दोपहर 3.30 बजे हो गया. इस कारण डीजल इंजन 18 घंटे से बिरसानगर के रेलवे लाइन पर खड़ा रहा. गौरतलब हो कि सेल गुवा अयस्क खदान से स्टील प्लांट भिलाई, राउरकेला, बर्नपुर, दुर्गापुर में लौह अयस्क भेजा जाता है. सेल गुवा अयस्क खदान से एक दिन में तीन मालगाड़ी डिस्पैच होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola