पीड़िता की गुहार पर थाना ने प्रेमी-प्रेमिका का विवाह कराया

नोवामुंडी : दो बच्चो के पिता बाटे बानरा (35) और एक बच्ची की मां तुलसी बारजो (30) का शनिवार को महिला थाना प्रभारी ने शिव मंदिर में प्रेम विवाह कराया. जानकारी के अनुसार बच्ची को जन्म देने के बाद तुलसी को उसके पति ने छोड़ दिया था. वहीं बाटे बानरा को छोड़कर पत्नी भाग गयी […]
नोवामुंडी : दो बच्चो के पिता बाटे बानरा (35) और एक बच्ची की मां तुलसी बारजो (30) का शनिवार को महिला थाना प्रभारी ने शिव मंदिर में प्रेम विवाह कराया. जानकारी के अनुसार बच्ची को जन्म देने के बाद तुलसी को उसके पति ने छोड़ दिया था. वहीं बाटे बानरा को छोड़कर पत्नी भाग गयी थी. तुलसी विधवा और बाटे विधुर की तरह जीवन व्यतीत कर रहा था.
दोनों मजदूरी करते हैं. इस बीच दोनों में प्रेम हो गया. तुलसी पांच माह की गर्भवती हो गयी. इसके बाद बाटे शादी करने से इनकार करने लगा. तुलसी ने महिला थाना में न्याय की गुहार लगायी. महिला थाना प्रभारी पूनम कूजुर ने जांच के बाद दोनों की शादी करवायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




