कार के धक्के से साइकिल सवार की मौत
Updated at : 23 Feb 2017 2:19 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा-हाता एनएच पर बादुड़ी गांव के पास हुई घटना ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग पर दो घंटे सड़क जाम रखा सीओ ने दो हजार रुपये तत्काल सहायता राशि दी चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत चाईबासा-हाता एनएच पर बादुड़ी गांव के पास बुधवार की सुबह तेज व अनियंत्रित कार एक साइकिल सवार को धक्का मारकर फरार हो […]
विज्ञापन
चाईबासा-हाता एनएच पर बादुड़ी गांव के पास हुई घटना
ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग पर दो घंटे सड़क जाम रखा
सीओ ने दो हजार रुपये तत्काल सहायता राशि दी
चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत चाईबासा-हाता एनएच पर बादुड़ी गांव के पास बुधवार की सुबह तेज व अनियंत्रित कार एक साइकिल सवार को धक्का मारकर फरार हो गया. घटना में साइकिल सवार बादुड़ी गांव निवासी बोरलांग कुदादा (55) की मौके पर ही मौत हो गयी. इधर घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर दो घंटे तक सड़क जाम रखा. सूचना पाकर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों की बकझक हो गयी. इसी दौरान पूर्व मुखिया व मुखिया पति विजय देवगम पहुंचे. सीओ सरोजनी एनी तिर्की ने प्रशासन की ओर से तत्काल दो हजार रुपये की सहायता राशि पीड़ित परिवार को दी. इसके बाद मुफ्फसिल थानेदार दिग्विजय सिंह ने जाम हटाया.
तब जाकर ग्रामीणों ने शव उठाने दिया. जानकारी के अनुसार बादुड़ी गांव का बोरलांग कुदादा बुधवार की सुबह साइकिल से चाईबासा आया था. वह साढ़े दस बजे के करीब घर लौट रहा था. इस दौरान चाईबासा-हाता एनएच से बादुड़ी गांव जाने दाहिने ओर मोड़ पर पीछे से कार ने उसे टक्कर मार दी. इससे वह छिटक कर सड़क पर गिर गया. घटनास्थल पर उसने दम तोड़ दिया. दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर हाता की ओर भाग गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




