मंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे स्वास्थ्यकर्मी

Updated at : 23 Feb 2017 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
मंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे स्वास्थ्यकर्मी

चाईबासा : झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कमचारी संघ ने बुधवार को संघ भवन में बैठक की. इसमें सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मचारियों का सितंबर 2016 से वेतन भुगतान नहीं होने पर चर्चा हुई. जिला मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के बार-बार आश्वासन के बाद भी वेतन भुगतान नहीं हुआ. इससे उनलोगाें के समक्ष भुखमरी […]

विज्ञापन

चाईबासा : झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कमचारी संघ ने बुधवार को संघ भवन में बैठक की. इसमें सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मचारियों का सितंबर 2016 से वेतन भुगतान नहीं होने पर चर्चा हुई. जिला मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के बार-बार आश्वासन के बाद भी वेतन भुगतान नहीं हुआ. इससे उनलोगाें के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गयी है. बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. निर्णय लिया गया कि 25 तक वेतन भुगतान नहीं हुआ तो 26 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का बहिष्कार किया जायेगा. वहीं अनिश्चतकालीन हड़ताल पर भी जाने की घोषणा की जायेगी.

मौके पर डॉ चंद्रावती बोयपाई, डॉ एएन डे, डॉ मथुरा महतो, डॉ एके सिंह व कर्मी काशीनाथ साह, हरदेव सिंह यादव, अजय कुमार, सुशील दास, बनरंजन सिन्हा, भोलानाथ बिरूली, मनोज लागुरी, मो शामुन आलम, ललितेश्वर बिरूली, राधारमन पांडेय, निर्मला भंवड़ा, कृष्णा चट्टाचार्या, अमरतला टोप्पो, रोमा राय, चिलमी माई कुदादा समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola